Get App

Happy New Year 2023: नए साल के जश्न में डूबा देश, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Happy New Year 2023: नए साल के जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है। देश के प्रधानमंत्री समेत कई बड़ी हस्तियों ने नए साल के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी नए साल की बधाई दी और लोगों के जीवन में उनके लक्ष्य प्राप्ति, समृद्धि की कामना की

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2023 पर 12:28 PM
Happy New Year 2023: नए साल के जश्न में डूबा देश, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई
पीएम मोदी ने देशवासियों को नए साल 2023 की शुभकामनाएं दी हैं

Happy New Year 2023: पूरा देश नए साल के स्वागत में जुटा हुआ है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत तमाम शहरों में जश्न का माहौल है। लोग घरों से निकलकर नए साल का जश्न धूमधाम से मना रहे हैं। इस बीच सैलानी देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच कर नए साल का स्वागत कर रहे हैं। इस बीच नए साल के पावन मौके पर देश के राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने लोगों को नए साल की बधाई दी है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी नए साल की बधाई दी। लोगों के जीवन में उनके लक्ष्य प्राप्ति, समृद्धि की कामना की।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सबको नए साल (New Year 2023) की शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, "आपका 2023 शानदार हो! यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो। सभी को अच्‍छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें