Credit Cards

Haryana Accident: हरियाणा में घना कोहरा, नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, 10 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप

Haryana Accident: हरियाणा के करनाल में नेशनल हाइवे पर एक भीषण हादसा हो गया है। यहां घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। हाइवे पर विजिबिलिटी काफी कम होने की वजह से ये घटना हुई है। सूचना के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और क्रेन की मदद से वाहनों को साइड में किया गया। इससे कई वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं

अपडेटेड Jan 19, 2025 पर 12:23 PM
Story continues below Advertisement
Haryana Accident: हरियाणा में कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत ये रही कि कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।

हरियाणा के करनाल में कोहरा कहर जारी है। भीषण कोहरे की वजह से नेशनल हाइवे में कई वाहन आपस में टकरा गए। एक के बाद एक वाहन एक दूसरे से टकराते चले गए। इससे पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि भीषण कोहरे की वजह से 10 वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि गनीमत ये रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। लेकिव वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस क्रेन के जरिए वाहनों को अलग करने में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा नेशनल हाइवे झंझाडी फ्लाईओवर पर हुआ। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी। इसी वजह से करनाल नेशनल हाइवे पर एक-एक कर 8-10 वाहन आपस में टकरा गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद शुरू की। इस घटना के बाद नेशनल हाइवे में जाम लग गया।

जानिए कैसे हुआ हादसा


दरअसल, उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। इससे विजिबिलिटी बिल्कुल शून्य हो गई है। करनाल हाइवे पर भी यह हाल है। कहा जा राह है कि एक वाहन ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे चलने वाले वाहनों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। फिर एक के बाद एक वाहन आपस में टकराते चले गए। सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी को कोई चोट नहीं आई है। हालांकि वाहन जरूर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इससे पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगातार घने कोहरे हादसे की खबर सामने आई थी। उजीना टोल के पास सवारी से भरी बस एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रॉले से टकरा गई थी। इस हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई थी। इसमें करीब 35 लोग घायल हो गए थे। 5 की हालत गंभीर थी। वहीं नगीना थाना क्षेत्र में उमरी गांव के पास गुड़गांव से अलवर की ओर जाने वाली 7 से 10 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं थी। हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया था।  चालक अपने वाहनों को छोड़कर जान बचाने के लिए भागते नजर आए थे।

Nigeria Gas Tanker Blast: नाइजीरिया में गैसोलीन टैंकर में भीषण विस्फोट, 70 लोगों की मौत, 56 घायल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।