'भोले बाबा' उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ सूरज पाल ने बुधवार को पहली बार अपने 'सत्संग' के दौरान मची भगदड़ पर प्रतिक्रिया दी। इस हादसे में मंगलवार को 121 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। भोले बाबा ने अपने वकील के जरिए मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने दावा किया कि भगदड़ को 'असामाजिक' तत्वों ने अंजाम दिया था। उन्होंने ये भी कहा कि घटना होने से पहले ही वह वहां से चले गए थे।
