HDFC Bank ने उत्तराखंड में 24 गोल्ड लोन डेस्क शुरू किया, जानिए क्या होगा फायदा?

HDFC Bank के गोल्ड लोन की अवधि तीन महीनों से लेकर 24 महीनों तक की है

अपडेटेड Oct 10, 2021 पर 9:18 PM
Story continues below Advertisement

प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank ने उत्तराखंड के 24 ब्रांच में गोल्ड लोन देने की सुविधा शुरू की है। राज्य के चीफ मिनिस्टर पुष्कर सिंह धामी ने बैंक की इस सर्विस का उद्घाटन ऑनलाइन किया।

HDFC Bank के गोल्ड लोन सर्विस का फायदा वो लोग ले सकते हैं जिनके घरों में सोना यूं ही पड़ा है और उन्हें पैसों की जरूरत हो। इसके लिए ना तो ज्यादा पेपर वर्क की जरूरत है और ना ही ज्यादा सर्विस चार्ज है। गोल्ड लोन की अवधि तीन महीनों से लेकर 24 महीनों तक की है। यानी आप इतने समय के लिए गोल्ड लोन ले सकते हैं।

HDFC Bank की काशीपुर, रुद्रपुर, खातिमा, सितारगंज, हरिद्वार, हल्द्वानी, ऋषिकेष और देहरादून सहित कई दूसरे शहरों में है।

HDFC Bank की गोल्ड लोन सर्विस लॉन्च करते हुए उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा, "किसी भी शख्स को वित्तीय मजबूती बैंकों से ही मिलती है।" उन्होंने कहा, "उत्तराखंड के लोग महत्वाकांक्षी हैं और नए व्यवसाय करना चाहते हैं। सरकार और बैंकिंग संस्थाओं को मिलकर इन लोगों को सपोर्ट करना चाहिए।"

दिल्ली सरकार राशन की होम डिलीवरी अभी नहीं कर पाएगी, केंद्र सरकार से नहीं मिली मंजूरी

गोल्ड लोन पर HDFC Bank अलग-अलग टेन्योर और पेमेंट के विकल्प दे रही है ताकि लोगों को कोई दिक्कत ना हो। HDFC Bank के ब्रांच बैंकिंग हेड अखिलेश कुमार रॉय ने कहा "HDFC Bank उत्तराखंड सरकार के साथ साझेदारी में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।" इस इवेंट में चीफ मिनिस्टर ने चार धाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड भी जारी किया ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत ना हो।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।