सलाद में टमाटर के साथ कभी न खाएं खीरा, कई बीमारियों के हो सकते हैं शिकार

Health Tips: गर्मी के मौसम में भोजन के साथ सलाद का हर कोई मजा लेना चाहता है। लेकिन हमें मालूम होना चाहिए सलाद में किसका कॉम्बिनेशन होना चाहिए। अगर आप सलाद में खीरा और टमाटर खा रहे हैं तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। इससे आपकी पाचन शक्ति बिगड़ सकती है और पेट में सूजन की शिकायत आ सकती है

अपडेटेड Apr 30, 2023 पर 2:30 PM
Story continues below Advertisement
टमाटर और खीरा खाने से ब्लोटिंग, पेट दर्द, जी मचलाना, थकान, अपच जैसी शिकायत हो सकती हैं

Health Tips: इन दिनों गर्मियों का सीजन चल रहा है। डॉक्टर से लेकर हेल्थ एक्पर्ट तक कहते हैं खुद को हाइड्रेट रखो। गर्मी में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए सलाद, फल और ढेर सारा पानी पीने की जरूरत होती है। गर्मियों में कई लोग ढेर सारे सलाद खाना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में माना जाता है कि खीरा खाने से आप हाइड्रेट रह सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं मांसपेशियों में एनर्जी भी बनी रहती है। सेहत के हिसाब से खीरा काफी फायदेमंद होता है। लेकिन आज हम खीरा खाने के नुकसान के बारे में बात करेंगे।

दरअसल, खीरे का जब भी सलाद बनाते हैं तो उसमें टमाटर, प्याज डाल देते हैं यह फूड कॉम्बिनेशन खतरनाक हो सकता है। टमाटर शरीर में पचने में खीरे के मुकाबले अधिक समय लेता है। वहीं खीरा आसानी से पच जाता है।

खीरे के साथ टमाटर नहीं खाना चाहिए


खीरे के सलाद में भर-भर के टमाटर मिलाया जाता है। कभी भी खीरे के सलाद में टमाटर नहीं खाना चाहिए। सेहत के लिए लिहाज से यह फूड कॉम्बिनेशन एकदम खराब है। इन दोनों को साथ खाने से पाचन क्रिया बिगड़ सकती है। इसलिए इन्हें साथ खाने से बचना चाहिए। जब आप इन दोनों को साथ खाते हैं तो शरीर में एसिडिक पीएच का बैलेंस बिगड़ता है। जिसकी वजह से पेट में सूजन और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। सलाद में टमाटर और खीरे का कॉम्बिनेशन मतलब पेट को तकलीफ देना है। दोनों का ही पचने का समय अलग-अलग होता है। इसकी वजह ये है कि एक फूड पहले पचकर इंटेस्टाइन में पहुंच जाता है। दूसरे की प्रॉसेस चलती रहती है। इसके चलते शरीर में फर्मेंशन (fermentation) की प्रॉसेस शुरू हो जाती है। ये प्रॉसेस पेट के साथ ही पूरे शरीर के लिए नुकसानदायक है।

Mango Benefits: क्या आम खाने से पहले पानी में डुबोना है जरूरी? ये है खाने का सही तरीका

क्या खीरा और मूली एक साथ खा सकते हैं

सलाद में अक्सर हम खीरा के साथ मूली भी मिला देते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ रिएक्ट कर सकते हैं। ऐसे में जब आप इसके साथ मूली खाते हैं तो फिर शरीर के लिए दिक्कत हो सकती है।

खीरा के साथ और क्या खाने से बचें

कुछ लोग टमाटर के साथ खीरा ही नहीं दही का भी सेवन करते हैं। इसलिए रायते में टमाटर और खीरे का कॉम्बिनेशन नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा खीरा और दूध से बनी चीजों को भी एक साथ खाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है। बता दें कि ये दोनों जब एक साथ मिलते हैं तो मेटाबोलिज्म को स्लो कर देते हैं। यही कारण यह ब्लोटिंग और पेट दर्द का कारण बन सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।