Mango Benefits: आम को फलों का राजा कहा जाता है। गर्मी के मौसम में इस रसीले और स्वादिष्ट फल को खाने का अपना ही एक अलग मजा है। बचपन से हम देखते और सुनते आ रहे हैं कि आम को खाने से पहले पानी में डाल देना चाहिए। आम को खाने से पहले पानी में 1-2 घंटे के लिए डाल दिया जाता है। कई लोग सोचते हैं कि ऐसा शायद इसीलिए किया जाता होगा कि आम के ऊपर लगी गंदगी साफ हो जाएगी। वहीं कुछ लोग ये भी सोचते होंगे, बाजार से आम लाने पर गर्म रहते हैं तो पानी में डालकर थोड़ा किया जा सकता है।
आम में विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो इसे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसमें विटामिन A, C, B6, फाइबर, फोलेट, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि मौजूद होते हैं। यह फैट फ्री, सोडियम फ्री और कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है।
आम को पानी में क्यों डुबोते हैं ?
आम को पानी में भिगोने का मंत्र बहुत पुराना है। ऐसा करने से अतिरिक्त फाइटिक एसिड को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है। हेल्थ से जुड़े जानकारों का मानना है कि तरबूज, आम और पपीता जैसे फल शरीर में गर्मी पैदा करने के लिए जाने जाते हैं। इसकी जरूरत से ज्यादा गर्मी डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित कर सकती है। जिसके चलते दस्त और स्किन में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। ऐसे में फलों को पानी में भिगोने से प्राकृतिक गर्मी (तासीर) कम हो जाती है। ऐसे में इनका सेवन शरीर के लिए सुरक्षित माना जाता है। लिहाजा आम को खाने से पहले कम से कम 1-2 घंटे जरूर पानी में डुबोकर रखना चाहिए। अगर इतना नहीं कर सकते हैं तो फिर कम से कम 25-30 मिनट में डुबोकर जरूर रखें।
जानिए आम खाने का सही तरीका
आम खाने का सबसे बेहतर तरीका उसे काटकर खाना चाहिए। लेकिन कुछ लोग आमरस भी खूब पसंद करते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, आम और फलों को कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। इसकी वजह ये है कि ये एक दूसरे विपरीत हैं। दूध सिर्फ मीठे, पूरी तरह से पके हुए फलों जैसे आम, एवोकाडो, खजूर आदि के साथ ही खाना चाहिए। पके हुए आम को जब आप दूध में मिक्स करके खाते हैं तो इससे वात, पित्त शांत रहता है। यह टेस्टी होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। ऐसे में अब आप इस चिलचिलाती गर्मी में मैंगोशेक का लुत्फ उठा सकते हैं।