Get App

हिमाचल के कुल्लू में बस खाई में गिरी, स्कूल के बच्चों सहित 16 लोगों की मौत

कुल्लू के डिप्टी कमीश्नर आशुतोष गर्ग ने कहा कि सैंज जाने वाली बस सोमवार सुबह 8.30 बजे जंगला गांव के नजदीक पहाड़ियों से गिर गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2022 पर 10:33 AM
हिमाचल के कुल्लू में बस खाई में गिरी, स्कूल के बच्चों सहित 16 लोगों की मौत
प्राइवेट बस सैंज वैली के जंगला इलाके में पहाड़ से गिरकर हादसे का शिकार हो गई 

Himachal Kullu Bus accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बस 4 जुलाई को हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में स्कूल के बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह प्राइवेट बस थी जो खाई में गिर गई।

कुल्लू के डिप्टी कमीश्नर आशुतोष गर्ग ने कहा कि सैंज जाने वाली बस सोमवार सुबह 8.30 बजे जंगला गांव के नजदीक पहाड़ियों से गिर गई। जिला अधिकारी और बचाव दल की टीम ने राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है।

 

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें