HMPV Virus In India: चीन में फैले HMPV वायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। देश में अब तक 3 मामले सामने आ चुके हैं। कर्नाटक में वायरस से संक्रमित दो मामले मिले हैं। 1 मामला गुजरात में मिला है। गुजरात में एक 3 महीने की एक बच्ची है, दूसरा 8 महीने का बच्चा है। गुजरात में भी दो महीने का बच्चा संक्रमित है। सरकार की नजर मामले पर बनी हुई है। कितना खतरनाक है HMPV वायरस, कितने फिक्र की जरूरत है, इस पर हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बात करते हुए AIIMS के Community Medicine Professor डॉ संजय राय ने कहा कि HPMV वायरस से इतना ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि HPMV वायरस सर्दियों में पूरी दुनिया में रहता है। डॉक्टर राय Covid Vaccine के trails के Principal Investigator भी रहे हैं।
HMPV वायरस कोई नया वायरस नहीं
HPMV वायरस के बारे में बताते हुए डॉ. संजय राय ने कहा कि ये वायरस कोई नया वायरस नहीं है। HMPV वायरस सर्दियों में रहता है। यहां तक कि HPMV वायरस सर्दियों में पूरी दुनिया में रहता है। HPMV वायरस से इतना ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। सर्दियों में इसका प्रकोप सिर्फ चीन और भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में रहता है। इसका असर बहुत मामूली रहता है। कई लोगों को इसके असर के बारे में पता भी नहीं चलता है।
डॉक्टर राय ने आगे कहा कि ये वायरस पुराना है। सन 2001 में पहले ये नीदरलैंड में पाया गया था। लेकिन उसके पहले भी सन 50 में भी ह्यूमन में इसके एंटीबॉडीज पाये गये थे। इसका मतलब ये मानवजाति के नया वायरस नहीं है। पिछले 20-25 साल में HPMV वायरस खतरनाक नहीं हुआ। लेकिन HPMV वायरस से सजग रहना जरूरी है। इस वायरस को लेकर एहतियात रखना जरूरी है। उन्होंने इससे बचने के उपाय बताते हुए कहा कि इससे डरना बिलकुल नहीं है लेकिन किसी को सर्दी-जुकाम हो तो उनसे एहतियात के तौर पर 3 फिट की दूरी बनाना सही रहेगा।
क्यों चर्चा में है HMPV वायरस?
HMPV न्यूमोविरिडे फैमिली का वायरस है। इसके लक्षण सामान्य सर्दी, फ्लू जैसे होते हैं। चीन में इस समय HMPV वायरस के मामलों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही इन्फ्लूएंजा, न्यूमोनिया जैसे दूसरी बीमारियों में भी उछाल नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक चीन, WHO ने आपातकाल की स्थिति घोषित नहीं की है।
भारत में चीन में फैले HMPV वायरस के केस सामने आये हैं। कर्नाटक में वायरस से संक्रमित दो मामले मिले है। इसमें एक 3 महीने की बच्ची है, दूसरा 8 महीने का बच्चा है। गुजरात में वायरस से संक्रमित 1 मामला मिला है। केस मिलने के बाद कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री ने आपात बैठक बुलाई। DGHS ने अपने बयान में कहा है कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। कर्नाटक मामलों में इंटरनेशनल ट्रैवल की कोई हिस्ट्री नहीं है।