PAN–Aadhaar linking penalty: जानें कैसे भरनी होगी पैन-आधार लिंक कराने की पेनल्टी, ये है तरीका

अब पैन-आधार को जोड़ने पर आपको पैसे खर्च करने होंगे। यह केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने 29 मार्च, 2022 के नोटिफिकेशन में कहा था, कि अब पैन-आधार को लिंक करने पर फीस देनी होगी। यहां आपको बता रहे हैं कि आपको ये पेनाल्टी कैसे भरनी होगी।

अपडेटेड Jun 03, 2022 पर 5:40 PM
Story continues below Advertisement
1 जुलाई, 2022 को या उसके बाद पैन-आधार लिंक पूरा होने पर 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा।

PAN-Aadhaar Link: पैन को आधार से जोड़ने की डेडलाइन समय सीमा 31 मार्च, 2022 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2023 कर दी गई थी। हालांकि, अपने पैन को अपने आधार से लिंक किए बिना चालू रखने की समय सीमा 1 अप्रैल 2022 थी। यानी, अब पैन-आधार को जोड़ने पर आपको पैसे खर्च करने होंगे। यह केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने 29 मार्च, 2022 के नोटिफिकेशन में कहा था, कि अब पैन-आधार को लिंक करने पर फीस देनी होगी। यहां आपको बता रहे हैं कि आपको ये पेनल्टी कैसे भरनी होगी।

इतनी देनी होगी फीस

यदि आप 30 जून, 2022 को या उससे पहले अपने पैन को आधार से लिंक करते हैं, तो आपको 500 रुपये का शुल्क देना होगा। 1 जुलाई, 2022 को या उसके बाद पैन-आधार लिंक पूरा होने पर 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा। अब फीस को समय के हिसाब से बांट दिया गया है।


यहां ऐसे भरना होगा जुर्माना

स्टेप 1: आधार-पैन लिंकिंग के लिए https://onlineservices.tin.egov-nsdl.com/etaxnew/tdsnontds.jsp (NSDL) के पोर्टल पर जाएं।

स्टेप 2: आधार-पैन लिंकिंग के लिए CHALLAN NO./ITNS 280 पर क्लिक करें

स्टेप 3: tax applicable को सिलेक्ट करें।

स्टेप 4: आपको माइनर हेड (Minor head 500) के तहत पेमेंट करनी है।

स्टेप 5: नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से पेमेंट का तरीका चुनें

स्टेप 6: पैन नंबर डाले और असेसमेंट ईयर भरें।

स्टेप 7: कैप्चा कोड दर्ज करें और आगे बढ़ें टैब पर क्लिक करें। पेमेंट होने के बाद साइट आपसे पैन को आधार से लिंक करने के लिए कहेगी।

PAN Aadhaar Card Link

- सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in यानी अब नई वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/portal पर जाएं। नीचे की तरफ Link Aadhaar के विकल्प पर क्लिक करें।

- अपने स्टेट्स को देखने के लिए हाइपर लिंक Click here पर क्लिक करें। यहां आपको अपने आधार और पैन कार्ड की डिटेल्स भरनी होंगी।

- अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हैं तो आपको your PAN is linked to Aadhaar Number ये कंफरर्मेशन दिखाई देगा।

- अगर आपने अभी तक आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं किया है तो आपको इस लिंक https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Link Aadhaar पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी। और आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

SMS से PAN Card Aadhaar Card Link

SMS सेवा का इस्तेमाल करने के लिए 567678 या 56161 पर मैसेज भेज कर आधार को पैन कार्ड से लिंक करवाया जा सकता है।

Market Outlook:फाइनेंशियल सेक्टर ने FY22 में बिखेरे ज़लवे, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।