PM Kisan: जानें कैसे कराएं पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ये है तरीका

पीएम किसान योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलते हैं

अपडेटेड Aug 25, 2021 पर 10:43 AM

PM kisan Samman Nidhi Yojna: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलते हैं। सरकार ये रकम ऑनलाइन सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर करती है। अब इसकी अगली किस्त भी सरकार किसानों के खातों में अगस्त तक ट्रांसफर करने वाली है। अगर आप भी किसान हैं लेकिन इस योजना का फायदा नहीं उठा पा रहें हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको यहां बता रहे हैं कि किसान कैसे पीएम किसान सम्मान निधि में अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं।


पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ऐसे करा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका


रजिस्ट्रेशन करने से पहले आपके पास ये डॉक्यूमेंट होने चाहिए..


- आपके पास खेती की जमीन के कागज होने चाहिए।


-  इसके अलावा आधार कार्ड, अपडेटेड बैंक अकाउंट, ऐड्रेस प्रूफ, खेत संबंधी जानकारी और पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए।

PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान का पैसा होगा डबल! 4000 रुपये की मिलेगी किश्त



पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन


- अब पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं। यहां न्यू रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुल जाएगा।


- नये पेज पर अपना आधार नंबर लिखे जिसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।


- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूरी जानकारी देनी होती है। जैसेकि आप किस राज्य से हैं, कौनसा जिला है, ब्लॉक या गांव की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा किसानों को अपना नाम, जेंडर, कैटिगरी, आधार कार्ड की जानकारी, बैंक अकाउंट नंबर जिस पर पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, उसका IFSC कोड, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा आपको अपने खेत की जानकारी देनी होगी। इसमें सर्वे या खाता नंबर, खसरा नंबर, कितनी जमीन है, ये सारी जानकारी देनी होगी। ये सभी जानकारी भरने के बाद सेव करना होगा। सभी जानकारी देने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म को सबमिट करना होगा। ये सभी जानकारी भविष्य में जानने के लिए आप सुरक्षित भी कर सकते हैं।

PM kisan Samman Nidhi: इन किसानों को नहीं मिलता पीएम किसान योजना का लाभ, जानें नियम


फोन करके ले सकते हैं मदद


अगर आपको किसी भी तरह की समस्या आए तो पीएम किसान के कस्टमर केयर नंबर पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं। पीएम किसान का हेल्पलाइन नंबर – 011-24300606 है।


2019 में शुरू हुई थी योजना


मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को PM kisan Samman Nidhi Yojna शुरू की थी। इस स्कीम के तहत सरकार छोटे किसानों को हर साल 6000 रुपये तीन किस्तों में देती है। पहली किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर तक किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दी जाती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।