Maharashtra Ordnance Factory : महाराष्ट्र के नागपुर के पास एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे विस्फोट हुआ। बचाव और चिकित्सा कर्मचारी घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। बताया गया है कि इस धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
