Get App

ICICI बैंक का FASTag खरीदना है तो ऐसे करें अप्लाई

ICICI बैंक के ग्राहक Google Pay का इस्तेमाल करके अपना FASTag खरीद सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2021 पर 4:38 PM
ICICI बैंक का FASTag खरीदना है तो ऐसे करें अप्लाई

ICICI बैंक ने Google Pay के साथ सहयोग की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद से ICICI बैंक के ग्राहक, Google Pay के माध्यम से अपना FASTag प्राप्त कर सकते हैं। अब बैंक के ग्राहक, Google Pay App में दर्ज UPI के माध्यम से FASTag खरीद सकते हैं। इस से उपयोगकर्ता को पेमेंट App पर ही UPI के जरिए डिजिटल रूप से ICICI बैंक FASTag को ऑर्डर करने, ट्रैक करने और रिचार्ज करने की सुविधा मिलेंगी।

यह पहल उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी। FASTag खरीदने के लिए उन्हें टोल प्लाजा या किसी अन्य के पास जाने की जरूरत नहीं है।  इस घोषणा के साथ ही ICICI बैंक, FASTag जारी करने के लिए Google Pay के साथ भागीदारी करने वाला पहला बैंक बन गया है। यह पहल FASTag के लिए डिजिटल भुगतान को और मजबूत करेगी।

हाल ही में ICICI बैंक ने मुंबई टोल प्लाजा और हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्किंग जोन में FASTag को लगाया है जिससे यात्री आसानी से सुरक्षित और परेशानी रहित लेनदेन कर सके। इससे FASTag के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेंगा।  ICICI बैंक ने सबसे पहले FASTag सेवा को 2013 में मुंबई-वडोदरा कॉरिडोर पर शुरू किया था। FASTag इलेक्ट्रॉनिक टोलिंग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना का हिस्सा है।

The National Payments Corporation of India, Indian Highways Management Company Limited और NHAI मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल भुगतान को पूरी तरह से डिजिटल करने पर मिलकर काम कर रहे हैं।

उपयोगकर्ता इन 5 तरीकों का इस्तेमाल करके Google Pay से FASTag का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले Google Pay को अपने मोबाइल में खोलना होगा। यहां आने के बाद आपको ICICI बैंक FASTag पर क्लिक करना होगा। यहां आपको Buy New FASTag लिखा हुआ दिखाई देगा। इसे खोलने के बाद आपको पैन नंबर, आरसी कॉपी, वाहन नंबर और पता विवरण दर्ज कराना होगा। OTP के माध्यम से आपको अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करना होगा। भुगतान हो जाने के बाद ऑर्डर आ जाता है। 

ICICI बैंक के ग्राहक iMobile App, इंटरनेट बैंकिंग , InstaBIZ app, Pockets app या अपने आस-पास की बैंक शाखा जाकर FASTag को ले सकते हैं। FASTag को ICICI बैंक के UPI और NEFT प्लेटफॉर्म का उपयोग करके ऑनलाइन धनराशि के साथ पुनः लोड किया जा सकता है।

वे उपयोगकर्ता जो ICICI बैंक के ग्राहक नहीं हैं वह पॉकेट ऐप का उपयोग करके या www.icicibank.fastag पर जाकर FASTag खरीद सकते हैं। Google Pay के बिजनेस हेड ने कहा है कि FASTag खरीद की सुविधा का विस्तार करने के लिए ICICI बैंक के साथ हाथ मिलने पर हमें बहुत खुशी हो रही है। ICICI बैंक की तरफ से कहा गया है कि सभी क्षेत्रों में डिजिटल भुगतान को बढ़ाने के लिए Google पर उपयोगकर्ताओं को UPI के माध्यम से एक नए FASTag के लिए आवेदन करने में मदद मिलेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें