Get App

Ultratech Cement का शेयर देख सकता है 19% तक तेजी! मोतीलाल ओसवाल ने दोहराई 'बाय' रेटिंग

Ultratech Cement Share Price: शेयर की BSE पर वर्तमान कीमत 11582.80 रुपये है। अल्ट्राटेक सीमेंट का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,982.76 करोड़ रुपये रहा। बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए शेयरहोल्डर्स को 240 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 03, 2026 पर 2:54 PM
Ultratech Cement का शेयर देख सकता है 19% तक तेजी! मोतीलाल ओसवाल ने दोहराई 'बाय' रेटिंग
अल्ट्राटेक सीमेंट का मार्केट शेयर 31.4% है, जबकि क्षमता के हिसाब से मार्केट शेयर 27.8% है।

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में आगे 19 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। ऐसा अनुमान ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के प्राइस टारगेट से मिला है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दोहराई है और 13800 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के मौजूदा भाव से 19 प्रतिशत ज्यादा है। शेयर की BSE पर वर्तमान कीमत 11582.80 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3.41 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

मोतीलाल ओसवाल ने अपने रिसर्च नोट में कहा, 'हमने हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट (UTCEM) के बागा प्लांट में प्लांट विजिट प्रोग्राम में हिस्सा लिया। वहां हमने मैनेजमेंट टीम के साथ बातचीत की और उसके बाद प्लांट का दौरा किया।' ब्रोकरेज के मुताबिक, बातचीत की मुख्य बातें इस तरह रहीं...

1. अल्ट्राटेक सीमेंट का मार्केट शेयर 31.4% है, जबकि क्षमता के हिसाब से मार्केट शेयर 27.8% है।

2. कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 की जनवरी—मार्च तिमाही तक EBITDA/t को 1,400 रुपये तक और वित्त वर्ष 2028 तक ROCE (रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड) को 15% से ज्यादा तक पहुंचाना है।

3. अगले कुछ वर्षों में इंडस्ट्री की मांग 7-8% CAGR की दर से बढ़ने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें