SpiceJet के कर्जे को लेकर आईडीएफसी, यस बैंक और इंडियन बैंक ने बजाई खतरे की घंटी !

रॉयटर्स को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये बैंक स्पाइसजेट के कैश फ्लो को लेकर चिंतिंत है और उन्होंने SpiceJet को दिए अपने कर्जे को लेकर कंपनी से आश्वासन मांगा है

अपडेटेड Aug 08, 2022 पर 4:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SpiceJet के एक प्रवक्ता ने रॉटर्स को ईमेल के जरिए दिए गए जवाब में कहा है कि कर्जों का भुगतान एग्रीमेंट के शर्तों के मुताबिक किया जा रहा है

सूत्रों के हवाले से आई खबर के मुताबिक कम से कम 3 बैकों ने प्राइवेट सेक्टर की एविएशन कंपनी SpiceJet को दिए गए कर्जों को हाई रिस्क कैटेगरी में डाल दिया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि यह लाल झंडी 2 प्राइवेट बैंकों IDFC First Bank और Yes Bank द्वारा दिखाई गई है जबकि एक सरकारी बैंक Indian Bank ने भी स्पाइसजेट को दिए कर्जे को हाई रिस्क कैटेगरी में डाल दिया है।

रॉयटर्स को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये बैंक स्पाइसजेट (SpiceJet) के कैश फ्लो को लेकर चिंतिंत है और उन्होंने SpiceJet को दिए अपने कर्जे को लेकर कंपनी से आश्वासन मांगा है।

इसे भी बढ़ें: Paytm के शेयर 6 महीने के हाई पर लेकिन मैनेजमेंट की बात पर बाजार को भरोसा नहीं


सूत्रों के मुताबिक SpiceJet लीज पर एयरक्राफ्ट देने वाली कंपनियों का भुगतान सही समय पर करने में असफल रही है। हालांकि SpiceJet ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा है कि किसी भी बैंक ने उसके अकाउंट को रेड अलर्ट पर नहीं रखा है। SpiceJet के एक प्रवक्ता ने रॉटर्स को ईमेल के जरिए दिए गए जवाब में कहा है कि कर्जों का भुगतान एग्रीमेंट के शर्तों के मुताबिक किया जा रहा है। हमें इस बात की कोईजानकारी नहीं है कि किसी बैंक ने इस बारे में कोई चिंता व्यक्त की है। SpiceJet को इस संदर्भ में किसी भी माध्यम से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि ऊपर बताए गए बैंकों ने इस बारे में रॉयटर्स की तरफ से मांगी गई सफाई का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।