फैमिली-ओन्ड बिजनेस के बगैर इंडिया के साल 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी वाली इकोनॉमी बनने का टारगेट पूरा नहीं हो सकता। जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने यह बात कही है। दिल्ली में आयोजित मनीकंट्रोल के इंडियन फैमिली बिजनेस अवॉर्ड्स में अपनी स्पीच में उन्होंने कहा कि इंडिया की ग्रोथ के लिए फैमिली ओन्ड बिजनेस जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बिजनेसेज में गवर्नेंस अच्छा है और सक्सेशन प्लान प्रभावी है। इससे फैमिली ओन्ड बिजनेसेज हमेशा सफल होते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन मनीकंट्रोल प्रो और वाटरफील्ड एडवाइजर्स ने किया था।
