IMD Update: मुंबई में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी जमकर बरेसगा पानी, जानिए डिटेल

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई शहर और इसके बाहरी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है और इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज स्पीड से हवाएं चल सकती हैं

अपडेटेड Jul 09, 2022 पर 3:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई और ठाणे में 10 जुलाई तक येलो अलर्ट रहेगा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने आगे भी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। IMD ने कहा कि मुंबई के लिए शुक्रवार दोपहर 1 बजे से अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी रहेगा। बता दें कि जब मौसम ज्यादा बिगड़ जाता है और भारी नुकसान होने की आशंका होती है, तो मौसम विभाग रेड अलर्ट जारी करता है।

मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई शहर और इसके बाहरी इलाकों में मध्यम बारिश का अनुमान है। हालांकि शहर के अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही इस दौरान शहर में हवाएं भी 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज स्पीड से चल सकती हैं।

10 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट भी जारी

मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई के लिए अगले 24 घंटों तक रेड अलर्ट रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना को देखते हुए मुंबई और ठाणे में 10 जुलाई तक येलो अलर्ट रहेगा। IMD ने कहा कि मुंबई और ठाणे सहति महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया जाता है।


यह भी पढ़ें- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने महंगाई के कंट्रोल में आने की जताई उम्मीद, जानिए क्या कहा

देश के इन इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के अन्य हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसे आप नीचे पढ़ सकते हैं-

- गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में 9 जुलाई को, सौराष्ट्र और कच्छ इलाके में 9 और 10 जुलाई को, मराठावाड़ा में 9 और 11 जुलाई, कोस्टल कर्नाटक में 12 और 13 जुलाई को, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, कोस्टल आंध्र प्रदेश और यनम में 9 जुलाई को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है।

- तेलंगाना में 10 और 11 जुलाई को, कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक इलाके में 1 से 11 जुलाई तक, पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा में 9, 12 और 13 जुलाई को, विदर्भ में 9, 11 और 12 जुलाई को छत्तीसगढ़ में 10 और 13 जुलाई 2022 में भी अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है।

- तेलंगाना में 9 जुलाई को, गुजरात इलाके में 11 जुलाई को, सौराष्ट्र व कच्छ में 12 और 13 जुलाई को, कोंकण व गोवा में 11 व 12 जुलाई को और तटीय कर्नाटक में 9 और 11 जुलाई को छिटपुट भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

- छत्तीसगढ़ में 9 जुलाई को, कोंकण व गोवा में 10 जुलाई को, सौराष्ट्र व कच्छ में 11 जुलाई को, गुजरात इलाके में 10, 12 और 13 जुलाई को, मध्य महाराष्ट्र में 10 से 13 जुलाई 2022 को छिटपुट अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

- जम्मू-कश्मीर में 9 और 10 जुलाई को, हिमाचल प्रदेश में 10, 12 और 13 जुलाई को, वहीं उत्तराखंड में 10 और 13 जुलाई को छिटपुट भारी बारिश का अनुमान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।