Get App

अरब सागर के ऊपर बना दबाव चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि सुबह 5:30 बजे दबाव का यह क्षेत्र गोवा के पश्चिम-दक्षिणपश्चिम से करीब 920 किलोमीटर, मुंबई के दक्षिण-दक्षिणपश्चिम से 1,120 किलोमीटर, पोरबंदर के दक्षिण से 1,160 किलोमीटर और पाकिस्तान में कराची के दक्षिण से 1,520 किलोमीटर स्थित था। इसके अगले 24 घंटों में पूर्व-मध्य अरब सागर और उससे लगे दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदल जाने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2023 पर 2:25 PM
अरब सागर के ऊपर बना दबाव चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, मौसम विभाग का अनुमान
आम तौर पर दक्षिणपश्चिम मानसून केरल में 1 जून तक पहुंच जाता है। हालांकि, इसमें 7 दिन तक की देर होने की गुंजाइश होती है।

गुजरात के पोरबंदर के दक्षिण में दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर बने दबाव के उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना है। फिर, यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि सुबह 5:30 बजे दबाव का यह क्षेत्र गोवा के पश्चिम-दक्षिणपश्चिम से करीब 920 किलोमीटर, मुंबई के दक्षिण-दक्षिणपश्चिम से 1,120 किलोमीटर, पोरबंदर के दक्षिण से 1,160 किलोमीटर और पाकिस्तान में कराची के दक्षिण से 1,520 किलोमीटर स्थित था। इसके उत्तर की तरफ बढ़ने और अगले 24 घंटों में पूर्व-मध्य अरब सागर और उससे लगे दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदल जाने की संभावना है।

Skymet Weather ने जताया अनुमान

आईएमडी ने सोमवार को कहा था कि दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर बने कम दबाव के सिस्टम और इसके मजबूत होने का असर केरल तट की तरफ बढ़ते मानसून पर पड़ने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने मानसून के केरल पहुंचने के किसी संभावित तारीख के बारे में नहीं बताया। प्राइवेट फोरकास्टिंग एजेंसी Skymet Weather ने कहा कि केरल में मानसून के 8 जून या 9 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। लेकिन, यह एंट्री सॉफ्ट रहने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें