IMD Alert: दिल्ली-NCR में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 16 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

IMD Weather Forecast: दिल्ली में रविवार (13 अक्टूबर) को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी

अपडेटेड Oct 14, 2024 पर 7:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMD Weather Forecast: दिल्ली-NCR समेत समेत देश के कई राज्यों में दिवाली से ठीक पहले सर्दी ने दस्तक दे दी है

IMD Delhi-NCR Weather Forecast: इंडिया मेटीरियोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, इस साल दिल्ली-NCR सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में भीषण सर्दी पड़ने की आशंका है। राजधानी दिल्ली में सर्दी ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण हवा में ठंडक और आसमान में बादल छाए रहने से राजधानी में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

IMD के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। इस साल ऐसी ही ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर आने के कारण दिल्ली में पारा गिरना शुरू हो गया है। IMD ने पारे के स्तर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की है, जिसमें सुबह और देर शाम का तापमान काफी ठंडा लग रहा है। यह इस बात का संकेत है कि राजधानी में सर्दी का मौसम आधिकारिक तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है।

आने वाले दिनों में प्रचंड ठंड के लिए रहें तैयार


जैसे-जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, दिल्लीवाले और भी सर्द दिनों के लिए तैयार हैं। लोग ठंड के दिनों के लिए अपने सर्दियों के कपड़े निकाल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे सप्ताह राजधानी में काफी ठंड रहेगी। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड का यह दौर जारी रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी से तापमान कम रहेगा। ऐसे में दिल्ली में भी ठंड का कहर जारी रह सकता है। दिल्ली में सर्दी के जल्दी दस्तक देने की वजह से ठंड बढ़ने की आशंका है।

10 राज्यों में बारिश की चेतावनी

IMD ने 16 अक्टूबर तक 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। IMD के अनुसार, अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, बिहार और झारखंड से वापस चला जाएगा। हालांकि, कई राज्यों, खासकर दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश जारी रहने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- Lockdown in Pakistan: पाकिस्तान में लॉकडाउन का ऐलान! स्कूल-कॉलेज बंद, शादियों पर भी लगी रोक

दक्षिणी राज्यों के लिए IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 15 अक्टूबर तक, केरल में अगले छह दिनों तक और आंध्र प्रदेश में 14 से 16 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक में भी 14 अक्टूबर तक बारिश होगी। जबकि तमिलनाडु और केरल में 14 और 15 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।