IMD Weather Update: इस सप्ताह इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, आज कई इलाके में जमकर बरसेंगे बादल

IMD Weather Update: मौसम विभाग के वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि इस सप्ताह हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश होने की आशंका है

अपडेटेड Jul 29, 2024 पर 8:10 AM
IMD Weather Update: देश के अलग-अलग स्थानों पर 'भारी बारिश' की भविष्यवाणी की गई है

IMD Weather Update: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ऑफ इंडिया (IMD) ने इस सप्ताह देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए एक विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में आज यानी सोमवार (29 जुलाई) भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों में 30 जुलाई तक बारिश जारी रहने की आशंका है।

IMD के वेदर बुलेटिन में कहा गया है, "इस सप्ताह हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश होने की आशंका है।"

इन राज्यों में IMD फोरकास्ट जारी


- मौसम एजेंसी ने मंगलवार, 30 जुलाई से देश के पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधि में वृद्धि के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर 'भारी बारिश' की भी भविष्यवाणी की है। मध्य प्रदेश में व्यापक रूप से भारी बारिश की आशंका है। तटीय कर्नाटक और केरल में भी भारी बारिश आने के कारण कुछ इलाकों में बाढ़ आने की चेतावनी दी गई है।

- IMD के पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि ये तीव्र वर्षा पैटर्न जारी रहने की आशंका है, जिसका संभावित प्रभाव देश के अन्य हिस्सों तक फैल सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में पहले से ही भारी बारिश हो रही है, उन्हें आगे की बारिश के लिए तैयार रहना चाहिए। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम संबंधी अपडेट के बारे में जानकारी रखें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

- मौसम विभाग ने 29 जुलाई को ओडिशा में "बहुत भारी बारिश" होने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, नागालैंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है।

- IMD ने कहा है कि इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में भी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। 29 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज एवं बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश होगी।

ये भी पढ़ें- Manu Bhaker: कौन हैं ओलिंपिक में पहला मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला शूटर मनु भाकर? टोक्यो में रोते हुए निकलीं थीं बाहर

पश्चिमी भारत

- कोंकण और गोवा में 29 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

- सौराष्ट्र और कच्छ में 29 जुलाई को बारिश होने की आशंका है।

- गुजरात के कई राज्यों में भी 29 जुलाई को भारी बारिश होगी।

उत्तरी भारत

- उत्तराखंड में 29 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 29 जुलाई को भारी बारिश होगी।

- हरियाणा-चंडीगढ़ में 29 और 30 जुलाई को बारिश होगी।

- पंजाब में 30 जुलाई को भारी बारिश होने की आशंका है।

दक्षिणी भारत

- केरल, माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 30 जुलाई तक बारिश होने की आशंका है।

उत्तर पूर्वी भारत

- ओडिशा में 30 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी।

- अरुणाचल प्रदेश में 29 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है।

- असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर में 29 और 30 जुलाई को बारिश होगी।

- झारखंड के कई जिलों में 29 और 30 जुलाई को मूसलाधार बादल बरसेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।