IMD Weather Update: दिल्ली 49℃ तापमान से बेहाल, जानिए कहां रही सबसे ज्यादा गरमी और कब मिलेगी राहत

दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत जबरदस्त गरमी से जूझ रहा है वहीं केरल में जबरदस्त बारिश के आसार हैं

अपडेटेड May 16, 2022 पर 10:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जानिए दिल्ली के किस इलाके में सबसे ज्यादा 49 डिग्री तापमान रहा

IMD Weather Update: उत्तर भारत के कई इलाकों में रविवार को जबरदस्त गरमी रही। दिल्ली और यूपी में कई जगहों पर 49 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने केरल में जबरदस्त बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है।

दिल्ली के सफदरजंग में 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। वहीं नॉर्थवेस्ट दिल्ली के मंगेशपुर में 49.2 और साउथवेस्ट दिल्ली के नजफगढ़ में 49.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। सफदरजंग में इस सीजन का सबसे ज्याजा तापमान रविवार 15 मई को रिकॉर्ड किया गया था।

दिल्ली-NCR में रिकॉर्ड गर्मी


रविवार 16 मई को उत्तर भारत में जबरदस्त लू चली। दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 49 डिग्री से ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि 16 मई से कुछ राहत मिल सकती है। हरियाणा के गुरुग्राम में 48.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 10 मई 1966 के बाद यह सबसे ज्यादा तापमान रहा।

यूपी के बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा 49 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां राज्य का सबसे ज्यादा तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, मई में बांदा के रिकॉर्ड के बाद यह सबसे ज्यादा है।

कैसा रहेगा आज का तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि दिल्ली के लोगों के लिए इसे राहत ही माना जाएगा क्योंकि यह रविवार के 45.6 डिग्री सेल्सियस से कम है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।