IMD Alert: मानसून ने देश के लगभग सभी हिस्सों में दस्तक दे दी है, जिससे तपते मौसम से लोगों को राहत मिली है। भारतीय मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने कहा है कि देश भर से हीटवेव अब खत्म होने वाली है। मौसम विभाग देश के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। IMD ने यह भी कहा है कि पूर्वी भारत और आसपास के मध्य भारत के इलाकों में गर्मी का प्रकोप 24 जून से कम होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में 23 जून से 27 जून तक देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
