Get App

एक दिन में IMPS से अब 2 लाख के बजाय 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं

IMPS के जरिए इंस्टेंट फंड ट्रांसफर किया जाता है और अब ऑनलाइन फंड ट्रांसफर और आसान हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 08, 2021 पर 9:14 PM
एक दिन में IMPS से अब 2 लाख के बजाय 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं

रिजर्व बैंक ने IMPS के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन की लिमिट बढ़ा दी है। अब एक दिन में 2 लाख रुपए के बजाय 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं। यानी अब ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करना और आसान हो गया है।

रिजर्व बैंक ने कहा, "घरेलू पेमेंट और लेनदेन में IMPS की अहमियत को समझते हुए यह फैसला लिया गया है कि इसकी ट्रांजैक्शन लिमिट 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया जाएगा।" RBI ने कहा कि IMPS की लिमिट बढ़ने से डिजिटल पेमेंट बढ़ेगा।

ग्राहकों की सहूलियत के लिए RBI ने यह फैसला किया है। अब RTGS  की टाइमिंग 24X7 हो गई है यानी आप किसी भी वक्त RTGS के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें