Get App

अमित शाह पर कनाडा के आरोपों से भड़का भारत, बताया- बेतुका और निराधार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जयसवाल ने कहा, “नोट में बताया गया है कि भारत सरकार उप मंत्री डेविड मॉरिसन की ओर से समिति के सामने भारत के केंद्रीय गृह मंत्री के लिए किए गए बेतुके और आधारहीन संदर्भों का कड़े शब्दों में विरोध करती है

Shubham Sharmaअपडेटेड Nov 02, 2024 पर 4:20 PM
अमित शाह पर कनाडा के आरोपों से भड़का भारत, बताया- बेतुका और निराधार
अमित शाह पर कनाडा के आरोपों पर भड़का भारत, बताया- बेतुका और निराधार

भारत ने 29 अक्टूबर को कनाडा की एक संसदीय समिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर की गई टिप्पणी पर काफी नाराजगी जताई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार को कनाडाई उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को बुलाया और एक राजनयिक नोट पेश किया, जिसमें ऐसे बयानों को "बेतुका और निराधार" बताया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने कल कनाडाई उच्चायोग के प्रतिनिधि को बुलाया था, 29 अक्टूबर, 2024 को ओटावा में सार्वजनिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर स्थायी समिति की कार्यवाही के संदर्भ में एक राजनयिक नोट सौंपा गया था।”

जयसवाल ने कहा, “नोट में बताया गया है कि भारत सरकार उप मंत्री डेविड मॉरिसन की ओर से समिति के सामने भारत के केंद्रीय गृह मंत्री के लिए किए गए बेतुके और आधारहीन संदर्भों का कड़े शब्दों में विरोध करती है।”

उप विदेश मंत्री हैं डेविड मॉरिसन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें