Karnataka Red alert: IMD ने कर्नाटक के तटीय इलाकों में जारी किया रेड अलर्ट, 15 और 16 जुलाई को मूसलाधार बारिश की आशंका

Weather Updates Today: इन दिनों के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने तटीक कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने आज (15 जुलाई) और 16 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, उत्तर कन्नड़ जिले में कई स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी गई है

अपडेटेड Jul 15, 2024 पर 11:11 AM
Weather Updates Today: कर्नाटक के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश आफत बनकर बरस रही है। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने कर्नाटक के तटीय इलाकों, केरल, कोंकण और गोवा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां करीब 20 सेमी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कर्नाटक के तटीय इलाकों में 15 और 16 जुलाई को भारी बारिश की आशका जताई है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने 14 जुलाई को कहा था कि 15 जुलाई, सोमवार को कर्नाटक के तटीय इलाकों कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। यह 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक हो सकती है।

वहीं कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। यह 204.5 मिमी से अधिक होने की आशंका जताई गई है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

कर्नाटक के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश


मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जुलाई को दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। कर्नाटक के तटीय इलाकों में 1 जून को सुबह 8.30 बजे से 13 जुलाई को सुबह 8.30 बजे तक 1,313 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 14 जुलाई को सुबह 8.30 बजे तक पिछल 24 घंटे में दक्षिण कन्नड़ में सामान्य 43.6 मिमी बारिश हुई थी। इस अवधि में उडुपी जिले में 68.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारी बारिश से हुआ नुकसान

वहीं दक्षिण कन्नड़ डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (Dakshina Kannada Disaster Management Authority) के अनुसार इस अवधि के दौरान 37 बिजली के खंभे और मेसकॉम की 1.85 किलोमीटर लंबी बिजली आपूर्ति लाइनों को भारी नुकसान हुआ है। दक्षिणी कन्नड़ जिले में दो घर गिर गए और उडुपी जिलों में 10 घरों के गिरने की खबर सामने आई है। 14 जुलाई (रविवार) को मंगलुरु शहर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई थी।

महाराष्ट्र के भिवंडी में बारिश का कहर

भिवंडी में भारी बारिश होने से कामवारी नदी में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से भिवंडी शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भिवंडी में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं भिवंडी महानगरपालिका के आपदा विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

Rains Alert: महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी! मुंबई में 'रेड अलर्ट', घर से बाहर न निकलने की सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।