Rains Alert: महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी! मुंबई में 'रेड अलर्ट', घर से बाहर न निकलने की सलाह

Mumbai Rains Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जुलाई को मुंबई के अलावा तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक एवं केरल में भारी बारिश होगी। मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मुंबई उपनगरीय, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है

अपडेटेड Jul 15, 2024 पर 9:34 AM
Mumbai Rains Alert: 16 जुलाई तक मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है

Mumbai Rains Alert: मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश हुई है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। इन जिलों में सोमवार (15 जुलाई) को मूसलाधार बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। IMD ने मंगलवार 16 जुलाई तक मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 16 जुलाई तक कोंकण और गोवा में भी अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जुलाई को मुंबई के अलावा तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक एवं केरल में भारी बारिश होगी। मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मुंबई उपनगरीय, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को सुबह साढ़े 8 बजे तक 24 घंटों में मुंबई में 92 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट


- कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, गुजरात राज्य, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ एवं तटीय आंध्र प्रदेश में गरज और बिजली के साथ हल्की से भारी बारिश होने की आशंका है।

- तेलंगाना, रायलसीमा में छिटपुट रूप से व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होगी। जबकि अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट रूप से हल्की से तेज बारिश होने की आशंका है।

- कोंकण, गोवा, केरल, माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट से लेकर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। अगले पांच दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य में छिटपुट स्थानों पर बादल बरसेंगे।

- तेलंगाना, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 18 जुलाई तक छिटपुट से भारी बारिश होने की आशंका है। मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 16 जुलाई तक भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।

आज कहां होगी बारिश?

15 जुलाई को मुंबई के अलावा विदर्भ, तेलंगाना, तटीय 2 आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। आज से लेकर अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश और बिहार, झारखंड में हल्की वर्षा होने की आशंका है।

15, 17 और 18 जुलाई को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। 17 जुलाई तक अरुणाचल प्रदेश, 15 जुलाई को असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होगी। जबकि 16 जुलाई तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होगी।

ये भी पढ़ें- 100 million followers: पीएम मोदी ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, X पर 10 करोड फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले नेता बने

अगले पांच दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में गरज एवं बिजली के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट से लेकर छिटपुट बारिश होने की आशंका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।