Get App

भारत बना रहा मलेशिया को लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट Tejas बेचने की योजना, लाइन में हैं और 6 देश

रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, अमेरिका, इंडोनेशिया और फिलीपींस भी सिंगल-इंजन लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) 'तेजस' (Tejas) जेट में रुचि रखते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2022 पर 6:14 PM
भारत बना रहा मलेशिया को लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट Tejas बेचने की योजना, लाइन में हैं और 6 देश
भारत बना रहा मलेशिया को लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट Tejas बेचने की योजना

भारत ने मलेशिया को 18 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) 'तेजस' (Tejas) बेचने की रॉयल मलेशियन एयर फोर्स की तरफ से जारी एक टेंडर का जवाब दिया है। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, अमेरिका, इंडोनेशिया और फिलीपींस भी सिंगल-इंजन जेट में रुचि रखते हैं।

पिछले साल, भारत सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को भारत में बने 83 तेजस जेट्स के लिए 2023 के आसपास डिलीवरी के लिए 6 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इसे 1983 में पहली बार मंजूरी मिली थी, इसके चार दशक बाद ये कॉन्ट्रैक्ट दिया गया।

Mint के मुताबिक, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार विदेशी रक्षा उपकरणों पर भारत की निर्भरता को कम करने की कोशिश कर रही है। साथ ही विदेशों में उपकरणों के निर्यात के लिए राजनयिक प्रयास भी कर रही है।

रक्षा मंत्रालय ने संसद को बताया कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने पिछले साल अक्टूबर में रॉयल मलेशियाई वायु सेना के 18 जेट विमानों के प्रस्ताव के अनुरोध का जवाब दिया था। इसमें तेजस के दो सीटों वाले वेर्जन को बेचने की पेशकश की गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें