Get App

सनराइज सेक्टर में भारत बनेगा ग्लोबल प्लेयर, 8% ग्रोथ रेट से बढ़ रहा भारत : पीएम मोदी

CII के साथ आज हुए मंथन में पीएम ने कहा कि कृषि में भी डिजिटल पब्लिक इंफ्रा बनाने का लक्ष्य है। कौशल विकास और रोजगार पर सरकार का फोकस है। कौशल विकास और रोजगार पर सरकार का फोकस बना हुआ है। MSMEs के लिए नई क्रेडिट गारंटी स्कीम लाई गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2024 पर 1:29 PM
सनराइज सेक्टर में भारत बनेगा ग्लोबल प्लेयर, 8% ग्रोथ रेट से बढ़ रहा भारत : पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि देश विकास की राह पर दौड़ रहा है। भारत दुनिया की 5वीं बड़ी आर्थिक ताकत है। हम आगे तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेंगे

बजट के बाद PM मोदी का विकसित भारत को लेकर इंडस्ट्री संगठन CII के साथ आज मंथन हुआ। इसमें PM मोदी ने कहा पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। देश की इकोनॉमी 8 फीसदी ग्रोथ की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इकोनॉमी, मैन्यूफैक्चरिंग और MSME सेक्टर को आगे बढ़ाने पर सरकार का जोर है। पीएम ने इस मंथन में कहा कि मोदी सरकार में कैपेक्स 5 गुना ज्यादा बढ़ा है। मोदी सरकार ने रेलवे का बजट 8 गुना बढ़ाया और एग्री बजट 4 गुना बढ़ाया है। सभी सेक्टर्स में बजट आवंटन बढ़ाया गया है। बजट आवंटन बढ़ाने के साथ- साथ गुड गवर्नेंस भी सरकार के फोकस में है।

10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए

मोदी सरकार का फोकस गुड गवर्नेंस पर है। 10 सालों में रक्षा बजट 2 गुना से ज्यादा बढ़ाया गया है। योजनाओं को तय समय पर पूरा करने पर सरकार का फोकस है। भारत ज्यादा ग्रोथ और कम महंगाई वाला देश है। मोदी सरकार में 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए

हैं। कृषि में भी डिजिटल पब्लिक इंफ्रा बनाने का लक्ष्य है। कौशल विकास और रोजगार पर सरकार का फोकस है। कौशल विकास और रोजगार पर हमारा फोकस बना हुआ है। MSMEs के लिए नई क्रेडिट गारंटी स्कीम लाई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें