Chhath Puja 2025 Nahay Khay: आज कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि से छठ महापर्व शुरू हो रहा है। इसके पहले दिन नहाय खाय का अनुष्ठान किया जाता है, जिसे छठ पूजा में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन से चार दिनों की छठ पूजा शुरू होती है। इसमें व्रति 36 घंटे का निर्जला उपवास करते हैं और भगवान सूर्य देव के साथ छठ माता की उपासना करते हैं।
