Get App

Krishnavataram Review: डायरेक्टर हार्दिक गज्जर की 'कृष्णावतारम' देख कृष्ण भक्ति में डूबे दर्शक...

Krishnavataram Review: 'कृष्णावतारम' भामा के रोमांस, दिल टूटने और उसके बदलाव के ज़रिए कृष्ण की कहानी को फिर से दिखाती है। यह फ़िल्म अपने शानदार सीन... प्यार...समानता और इमोशनल बैटल पर दिए गए ज़ोर की वजह से सबसे अलग है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 07, 2026 पर 10:24 AM
Krishnavataram Review: डायरेक्टर हार्दिक गज्जर की 'कृष्णावतारम' देख कृष्ण भक्ति में डूबे दर्शक...
कृष्णावतारम- पार्ट वन द हर्ट में सिद्धार्थ गुप्ता,संस्कृती जयाना, सुष्मिता भट्ट और निवाशीनी कृष्णन नजर आ रहे हैं। फिल्म बेहद शानदार है।

फिल्म- कृष्णावतारम- पार्ट वन द हर्ट (हृद्यम)

रेटिंग- 3.5 स्टार्स

निर्देशक- हार्दिक गज्जर

कलाकार- सिद्धार्थ गुप्ता,संस्कृती जयाना, सुष्मिता भट्ट और निवाशीनी कृष्णन

Krishnavataram Review: फिल्म कृष्णावतारम- पार्ट वन द हर्ट (हृद्यम), कोई लाउड, भारी-भरकम पौराणिक ड्रामा नहीं है, बल्कि यह फिल्म धीरे-धीरे दिल में उतरती है, जैसे कोई भजन जो पहली बार में नहीं, बल्कि सुनते-सुनते असर करता है। इस फिल्म की खासियत इसकी सादगी में छुपी रॉयलटी है। कहानी किसी बड़े वॉर या चमत्कारों पर नहीं टिकती बल्कि श्रीकृष्ण के 'मन' पर फोकस करती है। उनके रिश्ते, उनकी भावनाएं, और वो इंसानी पक्ष जो उन्हें और सबके करीब बना देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें