Bank Holiday: अगर आप आज बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने का सोच रहे हैं, तो जरा ठहरिए। क्योंकि आज शनिवार, 25 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार है, और इस दिन देशभर के सभी बैंकों में छुट्टी रहती है। यानी आज बैंक बंद हैं। इसके अलावा आज से शुरू हो रहा है छठ पूजा का त्योहार, जिसके चलते आने वाले कुछ दिनों तक भी कई राज्यों में बैंक नहीं खुलेंगे।
