Get App

BSE, CDSL या Angel One; किस कैपिटल मार्केट स्टॉक पर मिलेगा अच्छा रिटर्न, जेपीमॉर्गन ने 9 शेयरों पर सुझाई स्ट्रैटेजी

Capital Market Stocks: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन ने कई कैपिटल मार्केट कंपनियों पर कवरेज शुरू की है और उनकी क्रम से एक लिस्ट तैयार की है। जानिए कैपिटल मार्केट स्टॉक्स के लिए अहम ट्रिगर्स क्या हैं, रिस्क क्या हैं और इन स्टॉक्स के लिए रेटिंग-टारगेट प्राइस क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 23, 2026 पर 1:21 PM
BSE, CDSL या Angel One; किस कैपिटल मार्केट स्टॉक पर मिलेगा अच्छा रिटर्न, जेपीमॉर्गन ने 9 शेयरों पर सुझाई स्ट्रैटेजी
Capital Market Stocks: ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन ने कैपिटल मार्केट सेक्टर के शेयरों की अपनी पसंदीदा सूची तैयार की है जिसमें टॉप पर एंजेल वन और सीएएमएस हैं।

Capital Market Stocks: ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में कई कैपिटल मार्केट कंपनियों पर कवरेज शुरू की है। 23 जून को जारी इस रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि इक्विटी से कमजोर रिटर्न के बावजूद भारत में कैपिटल मार्केट अभी भी मूल रूप से एसआईपी में निवेश पर टिका हुआ है। ब्रोकरेज ने इस सेक्टर के शेयरों की अपनी पसंदीदा सूची तैयार की है जिसमें टॉप पर एंजेल वन और सीएएमएस हैं। इस लिस्ट में एंजेल वन (Angel One), कैम्स (CAMS), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी (ICICI Prudential AMC), निप्पॉन लाइफ इंडिया एएमसी (Nippon Life India AMC), एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC), बीएसई (BSE), केफिन टेक (Kfin Tech), सीडीएसएल (CDSL) और एमसीएक्स (MCX) हैं।

स्टॉकवाइज क्या है रुझान

जेपामॉर्गन ने अपने नोट में जिक्र किया है कि पॉलिसी और टैक्सेशन में बदलाव, इंडेक्सेशन के खत्म होने, इंश्योरेंस पॉलिसी से मिलने वाली रकम पर टैक्स और डेट म्यूचुअल फंड के लिए स्लैब-रेट टैक्स से इक्विटी में निवेश अधिक आकर्षक हो गया है। कैपिटल मार्केट स्टॉक्स को लेकर जेपीमॉर्गन का कहना है कि इन कंपनियों के बिजनेस मॉडल से इनकी कमाई तय होगी। रिपोर्ट के मुताबिक बीएसई जैसे एक्सचेंज और सीडीएसएल जैसी डिपॉजिटरीज को मजबूत प्राइसिंग और ऑपरेटिंग लेवरेज का फायदा मिलता है तो कम लागत वाले रिटेल ब्रोकर्स को बढ़ते कॉम्पटीशन के बीच बड़े पैमाने पर बिजनसे से फायदा मिलता है।

स्टॉक रेटिंग टारगेट
Angel One ओवरवेट ₹420
CAMS ओवरवेट ₹950
ICICI Pru AMC ओवरवेट ₹4,090
Nippon Life AMC ओवरवेट ₹1,360
HDFC AMC ओवरवेट ₹3,250
BSE न्यूट्रल ₹4,330
Kfin Tech डाउनग्रेड ₹980
CDSL अंडरवेट ₹1,200
MCX अंडरवेट ₹2,560

कैपिटल मार्केट स्टॉक्स के लिए अहम ट्रिगर्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें