Indian Railway/IRCTC: अगर खो जाए ट्रेन का टिकट तो न हों परेशान, इस तरीके से बन जाएगा डुप्लीकेट टिकट

IRCTC: अगर आपका ट्रेन का टिकट गुम हो जाए या कहीं रह जाए तो आप डुप्लीकेट ट्रेन का टिकट बनवा सकते हैं

अपडेटेड May 09, 2022 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
ट्रेन के सफर के दौरान कई बार लोगों का ट्रेन टिकट गुम हो जाता है, जिसके कारण वह परेशान होते हैं।

Indian Railway and IRCTC: ट्रेन में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। कई बार स्टेशनों पर ट्रेन में बहुत भीड़ होती है और अक्सर कई बार देखा है कि ट्रेन के सफर के दौरान कई लोगों का ट्रेन का टिकट गुम हो जाता है या फिर कहीं रह जाता है। इसके कारण कई बार लोग बहुत परेशान होते हैं। उन्हें इस बात का डर सताने लगता है कि वह बिना टिकट ट्रेन में सफर नहीं कर पाएंगे। उन्हें अगर टीटी पकड़ लेगा तो क्या होगा.. वगैरह.. वगैरह..। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि आप तब भी ट्रेन में सफर कर सकते हैं। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस परेशानी का हल है।

मिल जाएगी डुप्लीकेट ट्रेन टिकट

अगर आपका ट्रेन का टिकट गुम हो जाए या कहीं रह जाए तो आप डुप्लीकेट ट्रेन का टिकट बनवा सकते हैं। ये आसानी से बन जाता है। अगर आपका ट्रेन का टिकट गुम जाए तो रेलवे काउंटर पर जाकर डुप्लीकेट टिकट बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ फीस देनी होगी।


50 रुपये में मिल जाएगी कॉपी 

डुप्लीकेट टिकट के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) की वेबसाइट indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। सेकेंड और स्लीपर क्लास के लिए डुप्लीकेट टिकट आपको 50 रुपये में मिल जाएगा। बाकी दूसरे क्लास के लिए डुप्लीकेट टिकट के लिए 100 रुपये लगेंगे। अगर रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद कंफर्म टिकट गुम होने पर किराये का 50 फीसदी देने पर ही डुप्लीकेट टिकट मिलता है।

रखें इन बातों का ध्यान

- अगर आपकी टिकट कंफर्म होने के बाद फट गई है तो डुप्लीकेट टिकट मिल सकता है लेकिन 25 प्रतिशत देना होगा।

- वेटिंग लिस्ट वाली फटी हुई टिकट के लिए कोई भी डुप्लीकेट टिकट जारी नहीं होता।

-फटी हुई टिकट पर रिफंड मिल सकता है।

- अगर डुप्लीकेट टिकट लेने के बाद ऑरिजनल टिकट मिल भी जाए तो ट्रेन छूटने से पहले दोनों टिकटों को दिखाकर डुप्लीकेट टिकट के लिए दी गई फीस वापिस ली जा सकती है।

LIC IPO में बोली लगाने से पहले खुद से यह सवाल आपने पूछा है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।