Indian Railway: लंबी दूरी के सफर के लिए लोग हमेशा से रेलवे को पसंद करते हैं। ये सफर सुरक्षित होने के साथ ही आरामदायक भी होता है। देश की आबादी का आज भी एक बड़ा हिस्सा ट्रेन का इस्तेमाल करता है। यह वजह है कि ट्रेन को देश की लाइफलाइन कहा जाता है। यात्रियों को यात्रा को और भी आरामदायक बनाने के लिए कई तरह के नियम बनाए गए हैं। इनमें से कुछ नियम ऐसे हैं। जिनके बारे में हमें जानकारी होने बेहद जरूरी है। अगर नियमों की जानकारी नहीं है तो यात्रियों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे के नियमों के मुताबिक, रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक का समय सोने के लिए तय किया गया है। इसके बाद आपको यह मिडिल बर्थ खोलना होगा ताकि बाकी यात्री बैठकर यात्रा कर सकें। रात में सफर के दौरान यात्रियों के तेज आवाज में संगीत सुनने और जोर-जोर से बात करने पर भी मनाही होती है।
इस समय TTE नहीं चेक करेगा आपका टिकट
इंडियन रेलवे की ओर से कई ऐसे ट्रेनें चलती हैं जो लंबी दूरी की होती हैं। इसमें यात्रियों को रात भी बितानी पड़ती है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत उस समय होती है। जब यात्री रात में सो रहे होते हैं और TTE उनका टिकट चेक करने के लिए आ जाते हैं। ऐसे में यात्रियों की नींद में खलल पड़ता है। लिहाजा रेलवे के नियमों के मुताबिक, रात के 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक टिकट चेक करने के लिए TTE आपको नहीं जगा सकता है। लेकिन यह नियम उन लोगों पर लागू नहीं होता है। जिनकी यात्रा रात 10 बजे से शुरू होती है।
ट्रेन में खरीद सकते हैं टिकट
अगर आपके पास टिकट खरीदने का टाइम नहीं है तो आप सिर्फ प्लेटफॉर्म टिकट खरीदकर भी ट्रेन में चढ़ सकते हैं। इसके बाद अपने बोर्डिंग स्टेशन से लेकर डेस्टिनेशन एड्रेस तक आपको ट्रेन के टिकट का पैसा देकर टीटीई से टिकट खरीदना होगा।
ट्रेन में ले जा सकते हैं कितना सामान?
रेलवे के नियमों (Indian Railways Luggage Rules) के मुताबिक, पैसेंजर्स ट्रेन के सफर के दौरान 40 से 70 किलोग्राम तक ही सामान लेकर यात्रा तक सकते हैं। अगर कोई इससे अधिक सामान लेकर यात्रा करता है, तो उसे अलग से किराया देना होगा। रेलवे के कोच के हिसाब से सामान का वजन अलग तय किया गया है।