Indian Railway: इन दिनों रेलवे में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। बहुत से रेल यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं। ऐसे में टिकट बुक करते समय कभी-कभी जल्दबाजी में कुछ गलतियां भी हो जाती हैं। उन्हें ठीक कराना पड़ात है। अगर ऑनलाइन टिकट बुक करते समय आपने उम्र और जेंडर एंटर करने में कुछ गलती कर दी है, तो आखिर इस पर कैसे सुधार करें। वैसे भी वेबसाइट में उम्र और जेंडर के बारे में कोई विकल्प नजर नहीं आते हैं। ऐसे में सुधार करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
उम्र और जेंडर में गलती हो काफी भारी पड़ सकता है। इसकी वजह ये है कि इस गलती को सुधारने के लिए रेलवे ने कोई अलग से काउंटर नहीं बनाए हैं। यानी आप रेलवे के टिकट काउंटर पर भी जाकर बदलाव नहीं करा सकते हैं।
अगर आपको उसी टिकट के साथ यात्रा करनी है तो उसे वैलिड करने का एक तरीका है कि आप अपने किसी नजदीकी स्टेशन में जाएं और वहां अधिकारियों से मिलें। उन्हें अपनी गलती के बारे में बताएं। अगर वह आपके टिकट पर इस गलती का जिक्र करते हुए अपना स्टैंप लगा देते हैं तो आपका टिकट वैलिड हो जाएगा। उसके बाद इस गलती को लेकर कोई भी टीटीई आपसे कुछ नहीं कहेगा। यह काम चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर (CRS) के पास जाकर भी किया जा सकता है। उम्र में बदलाव के लिए आपके पास सही आयु प्रमाण पत्र होना जरूरी है। यह काम ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले हो जाना चाहिए।
आमतौर पर स्टेशन मास्टर या CRS टिकट में हुई गलती को सुधारने से मना कर देते हैं। अगर आपकी रेलवे में या किसी VIP से जान-पहचान है। तभी यह काम संभव हो सकता है। अगर आपके पास ऐसी कोई पहचान नहीं है तो आप उसी टिकट को ट्रेन में लेकर जाइये और तुरंत TT से संपर्क करें। उन्हें सही ID दिखाकर बताइए कि ये गलती हुई है। आमतौर पर टीटी इसे मानवीय गलती मानकर टिकट को वैलिड कर देते हैं।