Indian Railway Platform Ticket: उत्तर रेलवे ने त्योहारों के बाद घटाया प्लेटफॉर्म टिकट का दाम, 50 की जगह किया 10 रुपये

Indian Railway Platform Ticket: उत्तर रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट के रेट को वापस ले लिया है जो दिवाली और छठ पूजा के कारण बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया था

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 12:23 PM
Story continues below Advertisement
उत्तर रेलवे ने त्योहारों के बाद प्लेटफॉर्म टिकट का दाम 50 रुपये से घटाकर वापिस 10 रुपये कर दिया है।

Indian Railway Platform Ticket: उत्तर रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट के रेट को वापस ले लिया है जो दिवाली और छठ पूजा के कारण बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया था। प्लेटफॉर्म टिकट अब पहले की तरह 10 रुपये में मिलेगी। एक आधिकारिक बयान में उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (DCM) रेखा शर्मा ने बताया कि लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, अयोध्या जंक्शन, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर जंक्शन, बरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ और उन्नाव जंक्शन, राय में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें सस्ती हो गई हैं।

इन स्टेशनों पर भी सस्ता हुआ प्लेटफॉर्म टिकट

शर्मा ने कहा कि कुल 14 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दरें घटाकर 10 रुपये कर दी है। दिवाली और छठ पूजा के कारण कीमतें बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई हैं, जिसे अब कम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, अयोध्या जंक्शन, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर जंक्शन, रायबरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ और उन्नाव जंक्शन पर टिकट सस्ते हो गए हैं।


दक्षिण रेलवे ने बढ़ाया था प्लेटफॉर्म टिकट

त्योहारों के समय में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए दक्षिण रेलवे ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत में बढ़ोतरी की थी। दक्षिण रेलवे ने चेन्नई और आसपास के एरिया के आठ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। 1 अक्टूबर को टिकट की कीमत 10 से बढ़ाकर 20 कर दी गई और यह 31 जनवरी 2023 तक लागू की गई थी।

इन स्टेशनों पर बढ़ाई गई टिकट की दरें

जिन रेलवे स्टेशनों के लिए प्लेटफॉर्म टिकट दरों में बढ़ोतरी की गई उनमें डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एग्मोर, तांबरम और काटपाडी स्टेशन शामिल हैं। चेंगलपट्टू, अरक्कोनम, तिरुवल्लुर और अवादी जैसे स्टेशनों के लिए भी टिकट की कीमतों को बढ़ाया गया। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्टेशन पर भी प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमतों को बढ़ाया गया। मध्य रेलवे ने मुंबई के कई रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत भी बढ़ा दी थी। मध्य रेलवे ने दशहरे के दौरान ही स्टेशनों पर भीड़भाड़ की समस्या से निपटने के लिए यह कदम उठाया था।

Apple के लिए Pegatron ने भारत में बनाना शुरू किया iPhone14, बनी दूसरी बड़ी सप्लायर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।