Apple के लिए Pegatron ने भारत में बनाना शुरू किया iPhone14, बनी दूसरी बड़ी सप्लायर

Apple iPhone : ऐपल की ताइवानी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी पेगाट्रोन कॉर्प ने भारत में अपने नए आईफोन14 (iPhone 14) की असेंबलिंग शुरू कर दी है

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 11:19 AM
Story continues below Advertisement
ऐपल की सभी सबसे बड़ी ताइवानी सप्लायर- Foxconn, Pegatron और Wistron ने भारत में आईफोन की असेंबली बढ़ा दी है

Apple iPhone : ऐपल की ताइवानी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी पेगाट्रोन कॉर्प ने भारत में अपने नए आईफोन14 (iPhone 14) की असेंबलिंग शुरू कर दी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कदम के साथ Pegatron देश में आईफोन14 बनाने वाली ऐपल की दूसरी बड़ी सप्लायर बन गई है। इससे पहले सितंबर में फॉक्सकॉन ग्रुप (Foxconn Group) ने भारत में आईफोन14 (iPhone 14) बनाना शुरू किया था।

यह शुरुआत ऐसे समय में हुई है, जब Apple के चीन के झेंगझोऊ स्थित आईफोन प्रो (iPhone Pro) के प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब में कोविड-19 लॉकडाउन के चलते कामकाज बाधित हो गया था। इस प्लांट को फॉक्सकॉन चलाती है।

Apple के यूजर्स अगले हफ्ते से भारत में इस्तेमाल कर सकेंगे 5G, इस प्रोग्राम को लॉन्च करेगी कंपनी


सभी ताइवानी सप्लायर्स ने बढ़ाई असेंबलिंग

ऐपल की सभी सबसे बड़ी ताइवानी सप्लायर- Foxconn, Pegatron और Wistron ने भारत में आईफोन की असेंबली बढ़ा दी है। तमिलनाडु स्थित Pegatron की फैक्ट्री में 7,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं और इस साल की शुरुआत में यहां iPhone 12 बनना शुरू हो गया था।

डेडलाइन का ऐसा डर! दफ्तर में ही सोने को मजबूर एम्प्लॉयीज, Twitter के नए बॉस ने कर्मचारियों की बजाई बैंड

चीन में घट सकता है उत्पादन

हाल में खबर आई थी कि ऐपल इंक की चीन स्थित दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्रीज में से एक में आईफोन का प्रोडक्शन 30 फीसदी तक घट सकता है। चीन में कोविड-19 (COVID19) से जुड़ी सख्ती के चलते अमेरिकी कंपनी को यह झटका लग सकता है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने सोमवार, 31 अक्टूबर को यह जानकारी दी।

Foxconn की Zhengzhou स्थित फैक्ट्री की iPhone के कुल प्रोडक्शन में बड़ी हिस्सेदारी है। कोविड19 को काबू में करने के लिए की गई सख्ती के चलते सेंट्रल चाइना में ऐपल के मुख्य झेंगझोऊ प्लांट में अफरातफरी का माहौल है। तमाम वर्कर्स वीकेंड में अपने-अपने घरों को निकल गए। इस प्लांट में लगभग 2,00,000 लोग काम करते हैं।

Mohit Parashar

Mohit Parashar

First Published: Nov 04, 2022 11:09 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।