Indian Railway: ट्रेनों में नवरात्रि के दौरान मिलेगी व्रत वाली स्पेशल थाली, ये रहेगी कीमत और ऐसे करनी होगी बुकिंग

Indian Railways IRCTC Navratri Special Vrat Thali: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने 26 सितंबर 2022 से शुरू होने वाले नवरात्रि उत्सव के दौरान ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक विशेष मेन्यू पेश किया है

अपडेटेड Sep 20, 2022 पर 5:42 PM
भारतीय रेलवे ट्रेन में नवरात्रि स्पेशल सात्विक खाने की थाली ट्रेन में सर्व करेगी।

Indian Railways IRCTC Navratri Special Vrat Thali: अगर आप 26 सितबंर से 4 अक्टूबर के दौरान नवरात्रि (Navratri 2022) के दौरान ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ट्रेन में नवरात्रि स्पेशल सात्विक खाने की थाली ट्रेन में सर्व करेगी। व्रत रखने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह सर्विस एक बार फिर शुरू की है। भारतीय रेलवे ने अपना नया नवरात्रि स्पेशल मेन्यू भी निकाला है। नवरात्रि के दौरान सफर करने वाले यात्री जिन्होंने व्रत रखा है उन्हें ट्रेन में बिल्कुल घर जैसा सात्विक खाना मिलेगा।

ट्रेन में मिलेगा सात्विक खाना

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने 26 सितंबर 2022 से शुरू होने वाले नवरात्रि उत्सव के दौरान ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक विशेष मेन्यू पेश किया है। देश में 400 रेलवे स्टेशनों पर रेल यात्रियों के लिए एक विशेष 'व्रत थाली' उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए, अब जो लोग यात्रा करेंगे और उन्होंने व्रत रखा है, वे विशेष 'व्रत थाली' का आर्डर दे सकते हैं, जो बिना प्याज और लहसुन के और सेंधा नमक से तैयार की जाती है।


आईआरसीटीसी ने कही ये बात

आईआरसीटीसी के पीआरओ आनंद कुमार झा ने कहा है कि उपवास के दौरान खाने-पीने की चिंता करने वाले यात्रियों के लिए विशेष 'व्रत थाली' पेश की गई है। अगर इशकी मांग आती है तो ये 'व्रत थाली' को आगे भी जारी रखा जाएगा।

व्रत थाली की क कीमत

99 रुपये - फल, कुट्टु के आटे के पकौड़े, दही

99 - 2 पराठे, आलू की सब्जी, साबूदाना का हलवा

199 - 4 पराठे, 3 सब्जियां, साबूदाना खिचड़ी

250- पनीर पराठा, व्रत मसाला, सिंघाड़ा,और आलू पराठा दिया जाएगा

ऐसे बुक करें व्रत वाली थाली

यात्री आईआरसीटीसी ऐप के माध्यम से या वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in पर या 1323 पर कॉल करके बुकिंग कर सकते हैं।

टाटा मोटर्स का शेयर 4% चढ़ा, मोतीलाल ओसवाल को इसमें अभी 17% अपसाइड की उम्मीद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।