Indian Railway: रेलवे ने यात्रियों को दी सौगात, दिल्ली-इंदौर के बीच चलेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जानें शेड्यूल

Indian Railway: इंडियन रेलवे ने दिल्ली से इंदौर के बीच सुपरफास्ट ट्रेन शुरू की हैं। यह ट्रेन इंदौर से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दिल्ली के लिए रवाना होगी

अपडेटेड Aug 25, 2022 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
नई दिल्ली इंदौर के बीच हफ्ते में तीन दिन सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाएंगी।

Indian Railway: मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के लोगों के लिए रेलवे की तरफ से एक अच्छी खबर है। इंदौर से नई दिल्ली के बीच हफ्ते में तीन दिन सुपर फास्ट एक्सप्रेस (Indore-New Delhi Superfast Express) चलने जा रही है। दो नई ट्रेनें नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20957) और इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20958) नई दिल्ली और इंदौर के बीच चलेगी। रेलवे ने 24 अगस्त से इंदौर-दिल्ली के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 20958 नई दिल्‍ली–इंदौर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस दिनांक 25.08.2022 से हर गुरुवार, शनिवार और सोमवार को नई दिल्‍ली से रवाना होगी। बता दें कि भारतीय रेलवे समय-समय पर यात्रियों की सुविधा के लिए कदम उठाता रहता है। यानी हफ्ते में तीन दिन इंदौर-दिल्ली के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई है।

जानिए शेड्यूल


ट्रेन नंबर 20957 इंदौर-नई दिल्‍ली सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस 24.08.2022 से शुरू हो चुकी है। यह ट्रेन इंदौर से हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 04.45 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 05.05 बजे नई दिल्‍ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 20958 नई दिल्‍ली–इंदौर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस दिनांक 25.08.2022 से प्रत्‍येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को नई दिल्‍ली से रवाना होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 07.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 06.45 इंदौर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन रास्ते में बडनगर, रतलाम, नागदा, रामगंज मंडी, कोटा जं., सवाई माधोपुर जं., भरतपुर जं. तथा मथुरा जं. स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इंदौर-नई दिल्‍ली सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस में एसी, स्लीपर और जनरल कैटेगरी के डिब्बे होंगे।

25 August Cancel Train Today: 155 ट्रेनों को रेलवे ने किया कैंसिल, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

पश्चिम रेलवे चलाएगा अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे ने यह भी घोषणा की कि वह 25 अगस्त से उधना और मडगांव स्टेशन के बीच अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।