जानेमाने उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। पद्मविभूषण सम्मानित उद्योगपति रतन टाटा, टाटा संस के चेयरमैन एमिरेटस थे। उन्होनें मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। सुबह 10:30 बजे से NCPA Lawns में उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। रतन टाटा का जन्म दिसंबर 1937 में हुआ था। वे 1962 में बतौर असिस्टेंट टाटा ग्रुप के साथ जुड़े। PM मोदी, अमित शाह और मुकेश अंबानी ने उनके निधन पर शोक जताया है।
रतन टाटा अपने जीवन औक कृत्यों से हमें बड़ी सीख देकर गए हैं। यहां हम उनके उनके द्वारा अपने जीवन काल में समय-समय पर कहे गए सूत्र वाक्यों का एक संग्रह दे रहे हैं जो हमें जीवन जीने की राह दिखा सकते हैं।
1- जीवन में उतार-चढ़ाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। ECG में भी एक सीधी रेखा का मतलब होता है हम जीवित नहीं हैं।
2- एक दिन आपको एहसास होगा... भौतिक चीजों का कोई मतलब नहीं है। जो कुछ भी मायने रखता है वह उन लोगों की भलाई है जिनसे आप प्यार करते हैं।
3- सबसे अच्छे लीडर वो होते हैं जो अपने से अधिक बुद्धिमान सहयोगियों से घिरे रहने में रुचि रखते हैं।
4- मैं work-life संतुलन में विश्वास नहीं करता। मैं work-life integration में भरोसा करता हूं।
5- सबसे बड़ा जोखिम कोई जोखिम नहीं लेना है। तेजी से बदल रही दुनिया में जोखिम नहीं लेना ही असफल होने की गारंटी है।
6- पूरे जोश के साथ चुनौतियों का सामना करें क्योंकि ये ही सफलता की आधारशिला हैं।
7- दूसरों के साथ अपनी बातचीत में दया, सहानुभूति और करुणा की शक्ति को कभी कम न समझें
8- आपके पास हमेशा एक आरामदायक जीवन नहीं हो सकता है, और आप हमेशा दुनिया की सभी समस्याओं को हल करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं, लेकिन अपने महत्व को कभी भी कम न समझें
9- लीडरशिप जिम्मेदारी लेने में है, बहाने बनाने के बारे में नहीं
10- अपने पास आने वाले अवसरों का इंतजार न करें, अपने अवसर स्वयं बनाएं