Get App

कौन हैं इंफोसिस के को-फाउंडर क्रिस गोपालकृष्णन, जिनके खिलाफ SC/ST एक्ट में हुआ FIR? कुल संपत्ति ₹35000 करोड़ से भी अधिक

इंफोसिस के को-फाउंडर और पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित क्रिस गोपालकृष्णन (Kris Gopalakrishnan) पर एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Atrocities Act) के तहत केस दर्ज किया गया है। उनके अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) के पूर्व डायरेक्टर बालाराम समेत 16 अन्य लोग भी इस मामले में आरोपी बनाए गए हैं। यह मामला बेंगलुरु के सदाशिव नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 28, 2025 पर 12:16 PM
कौन हैं इंफोसिस के को-फाउंडर क्रिस गोपालकृष्णन, जिनके खिलाफ SC/ST एक्ट में हुआ FIR? कुल संपत्ति ₹35000 करोड़ से भी अधिक
क्रिस गोपालकृष्णन ने 2007 से 2011 तक इंफोसिस के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया

इंफोसिस के को-फाउंडर और पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित सेनापति क्रिस गोपालकृष्णन (Senapathy Kris Gopalakrishnan) पर एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Prevention of Atrocities Act) के तहत केस दर्ज किया गया है। उनके अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) के पूर्व डायरेक्टर बालाराम समेत 16 अन्य लोग भी इस मामले में आरोपी बनाए गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। यह मामला बेंगलुरु के सदाशिव नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। यह केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। केस दर्ज कराने वाले व्यक्ति का नाम दुर्गप्पा बताया गया है, जो कि बुवी जनजाति से आते हैं। वे IISc के सेंटर फॉर सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी के पूर्व फैकल्टी मेंबर हैं।

दुर्गप्पा ने आरोप लगाया है कि उन्हें हनी ट्रैप के एक मामले में झूठा फंसाया गया और 2014 में उनकी नौकरी छीन ली गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके साथ जातिगत आधार पर दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें धमकाया गया।

इस मामले में जिन अन्य लोगों पर केस दर्ज हुआ है, उनमें गोविंदन रंगराजन, श्रीधर वारियर, संध्या संध्या विश्वेश्वरैया, हरी के वी एस, दासप्पा, बलराम पी, हेमलता महिशी, चट्टोपाध्याय के, प्रदीप डी सावकर और मनोहरन शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक इस मामले में क्रिस गोपालकृष्णन या IISc की ओर से कोई बयान नहीं आया था। बता दें कि क्रिस गोपालकृष्णन, IISc के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के सदस्य के रूप में भी काम करते हैं।

कौन है क्रिस गोपालकृष्णन?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें