International Yoga Day 2023: दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, फरीदाबाद सहित देश के कई हिस्सों में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के बीच आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम भी है। पहली बार 21 जून 2015 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। इसके बाद हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। सुहावने मौसम के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग किया, तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नोएडा में आसन करती नजर आईं।
