Yoga Day 2023: देशभर में ऐसे मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सियाचिन के बर्फीले पहाड़ों से लेकर समंदर से आईं तस्वीरें सामने

Yoga Day 2023: देशभर में आज 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश को निरोग रखने के लिए और स्वस्थ जीवन के संदेश के लिए योग किया जा रहा है। देशभर के दुर्गम स्थानों से देशवासियों के योग करने की वीडियोज और फोटोज सामने आ रही हैं। पीएम मोदी भी न्यू यॉर्क में रहते हुए पूरी दुनिया को योग के लिए प्रेरित करने वाले हैं। इस साल भारत की सभ्यता का विश्व भर में डंका बजने जा रहा है।

अपडेटेड Jun 21, 2023 पर 11:20 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर INS विक्रांत पर योग किया।

Yoga Day 2023: 21 जून को देशभर में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जाता है। योग साधना का संदेश पूरी दुनिया को देने के लिए देश के विभिन्न विभाग, स्कूलों और राजनेता योग करते हैं। इस दिन सभी एक दूसरे को स्वस्थ जीवन का संदेश भी देते हैं। इस साल सियाचिन की बर्फीली वादियों से लेकर INS विक्रांत पर भी योग किया गया। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को निरोग रहने के लिए योग करने का संदेश दिया।

मन और शरीर के बीच संतुलन स्थापित करता है योग


राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है। योग, शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करता है। योग हमारे जीवन में बढ़ती चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें सक्षम बनाता है। आज के दिन, मैं सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करने का आग्रह करती हूं

भारत की इस धरोहर पर गर्व है

नोएडा के इंडोर स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी योग की महत्वता पर संदेश दिया। "भारत का अब सांस्कृतिक रूप से दुनिया भर में प्रभाव भी है। दुनिया भारत अब न सिर्फ निवेश के अवसरों के लिए बल्कि एक विशाल वैश्विक व्यवस्था के दृष्टिकोण से भी देखती है।

अनुराग ठाकुर ने योग दिवस पर दिया संदेश

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में योग किया। इस खास मौके पर उन्होंने कहा, "हम पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में लेकर चल रहे हैं। कुछ लोग अपने आप को देश से अलग समझते हैं लेकिन यह उनकी मानसिकता है।

बालासोर हादसे के बाद रेल मंत्री पहुंचे ओडिशा योग करने

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ओडिशा के बालासोर में योग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने योग के साथ हमारे सांस्कृतिक धरोहर वसुधैव कुटुम्बकम को जोड़ा है यानि पूरा विश्व एक परिवार है।

मुख्यमंत्री योगी का योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर INS विक्रांत पर योग किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।