क्यूपर्टिनो स्थित दिग्गज Apple ने इस महीने की शुरुआत में 14 सितंबर को कंपनी के "कैलिफोर्निया स्ट्रीमिंग" प्रोग्राम के दौरान दुनिया भर में अपनी नई iPhone 13 सीरीज लॉन्च की थी। हालांकि, लॉन्च के करीब 10 दिन बाद अब iPhone 13 सीरीज की बिक्री दुनिया भर में शुरू हो गई है। भारत में iPhone 13 सीरीज की कीमतें 128GB स्टोरेज वाले सबसे छोटे iPhone 13 Mini के लिए 69,900 रुपए से शुरू होती हैं, और टॉप-स्पेक iPhone 13 Pro Max के लिए 1,79,900 रुपए तक जाती हैं।
