Get App

IRCTC ePayLater: जानिए रेलवे के 'book now, pay later' सर्विस के बारे में सबकुछ

IRCTC, ePayLater नाम से डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन ऑफर कर रही है, जिसमें पैसेंजर्स टिकट बुक कराने के अगले 14 दिनों के भीतर पैसे चुका सकेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2019 पर 12:03 PM
IRCTC ePayLater: जानिए रेलवे के 'book now, pay later' सर्विस के बारे में सबकुछ

अब आप जब चाहे ट्रेन की टिकट बुक करा सकते हैं और टिकट के पैसे बाद में चुका सकते हैं। Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) के इस ऐप में अब आपको यह खास सुविधा मिल रही है। IRCTC  ePayLater नाम से डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन ऑफर कर रही है, जिसमें पैसेंजर्स जब भी टिकट बुक करना हो कर सकेंगे और तुरंत पैसे चुकाने के बजाय अगले 14 दिनों के भीतर पैसे चुका सकेंगे।

रेलवे की इस सर्विस को Arthashastra Fintech Pvt. Ltd. देख रही है। इस सर्विस के तहत रेलवे यात्रियों को ऑनलाइन टिकट खरीदने के 14 दिनों तक इंट्रस्ट फ्री क्रेडिट टर्म दिया जाएगा, जिसमें वो बुक्ड टिकट के पैसे चुका सकेंगे।

इस सर्विस के तहत पैसेंजर्स जनरल रिजर्वेशन के अलावा तत्काल रिजर्वेशन के लिए भी बुकिंग करा सकेंगे। तत्काल रिजर्वेशन में भी यह सुविधा मिलने से पैसेंजर्स को टिकट बुक होने की चिंता के साथ पेमेंट गेटवे फेलियर होने की भी चिंता नहीं करनी पड़ेगी। बुकिंग का अमाउंट कन्फर्म करके पैसेंजर्स टिकट बुक कर सकेंगे और पेमेंट बाद में करते रहेंगे।

ePayLater से टिकट बुक करने का प्रोसेस कुछ ऐसे है-

-  आपको सबसे ePayLater पर साइन अप करना होगा। नया अकाउंट बनाने के लिए OTP एक्टिवेशन के लिए यूजर को फोन नंबर, ईमेल आईडी और PAN नंबर की जरूरत होगी।

- अकाउंट बनने के बाद आपको IRCTC की वेबसाइट irctc.co.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स भरकर टिकट बुक करना होगा। इसके बाद पेमेंट सेक्शन जाकर आपको pay later का ऑप्शन चुनना होगा।

- Make Payment का ऑप्शन चुनने के बाद IRCTC आपको ePayLater वेबसाइट पर रीडायरेक्ट करेगा, जहां आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP के साथ लॉगइन करना होगा।

- ePayLater आपकी तरफ से IRCTC को पेमेंट कर देगा और आपकी टिकट बुक हो जाएगी।

- बस आपको ध्यान से टिकट बुक होने के 14 दिनों के अंदर टिकट के पैसे चुकाने होंगे। इसके लिए आपको बुकिंग के वक्त ePayLater की ओर से ईमेल और SMS के जरिए एक पेमेंट लिंक भेजा, जिसपर क्लिक कर आप पेमेंट कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि अगर आपने 14 दिनों के भीतर बुकिंग अमाउंट नहीं चुकाया तो आपके ऊपर 36% सालाना की दर से पीनल इंट्रस्ट लगेगा। वहीं, कुछ मामलों में टिकट कैंसिलेशन या फिर यूजर डिएक्टिवेशन का विकल्प भी अपनाया जा सकता है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें