Indian Railway/IRCTC: नवरात्रि में माता वैष्णो देवी जाने का मन है, तो IRCTC आपके लिए सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है। IRCTC के 2845 रुपये के टूर पैकेज में मां वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं। इस पैकेज में आपको ट्रेन का टिकट और होटल में रहने और खाने की पूरी सुविधा मिलेगी। IRCTC अपनी खास भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जारिय वैष्णो देवी के दर्शन कराएगी। इस साल नवरात्रि 26 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच हैं। ऐसे में अगर आप वैष्णो देवी की यात्रा करना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए ही ये खास पैकेज लाया है। आइए जानते इस प्लान के बारे में कि इसमें आपको क्या-क्या सर्विस मिलेगी।
