अगर आप केरल घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो IRCTC ने शानदार ऑफर की शुरुआत की है। इसमें कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
अगर आप केरल घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो IRCTC ने शानदार ऑफर की शुरुआत की है। इसमें कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
IRCTC Tourism केरल के लिए 23,500 रुपये प्रति व्यक्ति की शुरुआती कीमत पर टूर पैकेज का ऑफर दिआ है। इस पैकेज में कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम जैसे जगहें शामिल हैं।
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, ये ट्रिप 10 सितंबर को अहमदाबाद से शुरू किया जाएगा। जिसमें यात्रियों को इंडिगो फ्लाइट के जरिए ले जाया जाएगा। पर्यटन का ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिनों का होगा।
जानिए पैकेज में क्या-क्या हैं सुविधाएं
-सभी जगहों पर 3 स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
- सभी दर्शनीय स्थलों को घुमाने के लिए AC वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
- पैकेज में भोजन, नाश्ता और रात्रि का भोजन सब कुछ शामिल है।
- कार्यक्रम के तहत दर्शनीय स्थल घुमाए जाएंगे।
पैकेज में शामिल नहीं है
जब आपकी फ्लाइट की बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी तभी किराया लिया जाएगा। इसके सथ ही सभी प्रकार के व्यक्तिगत खर्च जैसे टिप्स, लॉन्ड्री, टेलीफोन बिल, लिकर, रूम सर्विस, कैमरा चार्ज, टेलीफोन कॉल का इस्तेमाल करने पर अलग से आपको चार्ज देना होगा।
जानिए यात्रा का शेड्यूल
पहला दिन - कोचीन
पहले दिन पर्यटकों को कोचीन घुमाया जाएगा। यहां आपको 3 स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। मरीन ड्राइव पर घूमने का मौका मिलेगा साथ ही एक घंटे (स्वयं से) के लिए नाव की सवारी का आनंद भी ले सकते हैं। इसके बाद रात में होटल में आराम करने की सुविधा मिलेगी। इस दौरान रात का खाना भी दिया जाएगा।
दूसरा दिन कोचीन – मुन्नार (Cochin – Munnar)
होटल से चेक आउट करके सड़क मार्ग के जरिए मुन्नार जाएंगे। यहां दूसरे होटल में चेक इन करना होगा। दोपहर में, आपको चाय संग्रहालय (Tea Museum) ले जाया जाएगा। जो कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है। एक 20 मिनट के वीडियो दिखाया जाता है। जिसमें मुन्नार के इतिहास के बारे में बताया जाता है। बाद में मेट्टुपेट्टी बांध (Mettupetty Dam) और इको पॉइंट (Echo Point) घुमाया जाएगा।
तीसरा दिन मुन्नार
तीसरे दिन नाश्ते के बाद मुन्नार के स्थानीय दर्शनीय स्थल ले जाया जाएगा। वहीं शाम को आप मुन्नार टाउन में खरीदारी के लिए आराम से समय बिता सकते हैं। इसके बाद रात्रि विश्राम मुन्नार के होटल में करें।
चौथा दिन, Munnar - Thekkady
चौथे दिन नाश्ते के बाद आपको सड़क मार्ग से थेक्कड़ी (Thekkady) ले जाया जाएगा। यहां दोपहर में आपको लेक ऑफ पेरियार वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी (Periyar Wildlife Sanctuary) ले जाया जाएगा। यहां आप नाव की सवारी कर सकते हैं। इसका खर्च आपको खुद उठाना होगा। यहां आप नाव से जंगल की यात्रा के रोमांचक पल के मजे ले सकते हैं।
पांचवां दिन कुमार कोमो
पांचवे दिन नाश्ते के बाद आपको कुमारकोम (Kumarakom) ले जाया जाएगा। यहां आपको हाउसबोट में रहने का मौका मिलेगा। सुंदर वेम्बनाड झील के बीचों बीच हाउसबोट कई ब्लॉकों को कवर करती है जिस पर कुमारकोम शहर प्रमुख रूप से स्थित है। यहां आपको डिनर की भी सुविधा मिलेगी। हाउसबोट में परोसा जाने वाला भोजन केरल की स्वदेशी शैली में तैयार किया जाता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।