Get App

IRTC ने केरल घूमने के लिए पेश किया शानदार ऑफर, मिल रही हैं ढेर सारी यह सुविधाएं

IRCTC के मुताबिक, यह पयर्टन 10 सितंबर से अहमदाबाद से शुरू होगा और यह यात्रा इंडिगो फ्लाइट के जरिए होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2021 पर 10:16 AM
IRTC ने केरल घूमने के लिए पेश किया शानदार ऑफर, मिल रही हैं ढेर सारी यह सुविधाएं

अगर आप केरल घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो IRCTC ने शानदार ऑफर की शुरुआत की है। इसमें कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

IRCTC Tourism केरल के लिए 23,500 रुपये प्रति व्यक्ति की शुरुआती कीमत पर टूर पैकेज का ऑफर दिआ है। इस पैकेज में कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम जैसे जगहें शामिल हैं।

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, ये ट्रिप 10 सितंबर को अहमदाबाद से शुरू किया जाएगा। जिसमें यात्रियों को इंडिगो फ्लाइट के जरिए ले जाया जाएगा। पर्यटन का ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिनों का होगा।

जानिए पैकेज में क्या-क्या हैं सुविधाएं

-सभी जगहों पर 3 स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

- सभी दर्शनीय स्थलों को घुमाने के लिए AC वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

- पैकेज में भोजन, नाश्ता और रात्रि का भोजन सब कुछ शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें