भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की कर्मशियल आर्म न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने गुरुवार को बताया कि वह इस महीने के आखिरी तक मेसर्स नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (M/s One Web) के 36 सैटेलाइट्स को लॉन्च करेगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की कर्मशियल आर्म न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने गुरुवार को बताया कि वह इस महीने के आखिरी तक मेसर्स नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (M/s One Web) के 36 सैटेलाइट्स को लॉन्च करेगा।
ISRO ने गुरुवार को एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि वह यूनाइटेड किंगडम (UK) के वैश्विक संचार नेटवर्क वन वेब (One Web) के 36 सैटेलाइट्स को अपने सबसे भारी लॉन्चर LVM3 या लॉन्च व्हीकल मार्क III के जरिए इस महीने के अंत में अंतरिक्ष में लॉन्च करेगा।
'LVM3 M2/ OneWeb India-1 Mission' के तहत होने वाला 36 सैटेलाइट का यह लॉन्चिंग इसरो के LVM3 की ग्लोबल कर्मिशियल लॉन्च सर्विस मार्केट में एंट्री कराएगा। न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड ने ब्रॉडबैंड संचार सैटेलाइट को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में लॉन्च करने के लिए One Web के साथ 2 सर्विस कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं।
ये भी पढ़ें- kitty Parties: कम समय में बड़ी रकम लौटाने का झांसा देकर महिला ने लोगों से ठग लिए 1 करोड़ रुपये, गिरफ्तार
इसरो ने kहा कि वह वन वेब के साथ अपने अनुबंध के तहत आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से कंपनी के 36 सैटेलाइट्स को LVM3 द्वारा पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करेगा।
इस लॉन्चिंग के साथ, वनवेब अपने ‘Gen 1 LEO Constellations’ प्लान का 70 फीसदी से अधिक अचीव कर लेगा। कंपनी का यह प्रोजेक्ट गवर्नमेंट, बिजनेस और आम लोगों को हाई स्पीड कनेक्टिविटी सर्विस प्रदान करने के लिए है।
ISRO to launch 36 satellites of OneWeb onboard LVM3, nominally during the second half of Oct 2022. With this “LVM3 M2/ OneWeb India-1 Mission”, the 1st LVM3 dedicated commercial launch on demand through NSIL, LVM3 enters the Global commercial launch service market. @OneWeb pic.twitter.com/7vyvnRDPMW
— ISRO (@isro) October 6, 2022
दो सॉलिड स्ट्रैप-ऑन बूस्टर और LVM3 के लिक्विड कोर स्टेज को सतीश धवन स्पेस सेंटर, शार के दूसरे लॉन्च पैड में पूरी तरह से एकीकृत किया गया है। स्वास्थ्य जांच के सफल समापन के बाद 36 वनवेब सैटेलाइटों का एकीकरण डिस्पेंसर यूनिट के साथ किया गया है।
वनवेब- 648 LEO सैटेलाइट के एक ग्रुप द्वारा संचालित वैश्विक संचार नेटवर्क है, जिसका मुख्यालय लंदन में है। फरवरी 2019 में इसकी स्थापना हुई थी, जिसका उद्देश्य LEO सैटेलाइट्स के एक समूह के माध्यम से दुनिया भर में हर जगह कनेक्टिविटी प्रदान करना है। भारती एयरटेल वन वेब की एक प्रमुख निवेशक और शेयरधारक कंपनी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।