Get App

TCS, Infosys और HCL जैसी आईटी कंपनियां वर्ष 2022 तक 30 लाख कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी: BOA Report

बैंक ऑफ अमेरिका ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ऑटोमेशन की वजह से भारतीय आईटी कंपनियां वर्ष 2022 तक बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2021 पर 6:13 PM
TCS, Infosys और HCL जैसी आईटी कंपनियां वर्ष 2022 तक 30 लाख कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी: BOA Report

आईटी प्रोफेशनल्स के लिए बैंक ऑफ अमेरिका (BOA) की एक रिपोर्ट किसी भयानक सपने से कम नही है। बैंक ऑफ अमेरिका ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ऑटोमेशन (Automation) की वजह से भारतीय आईटी कंपनियां वर्ष 2022 तक बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में है।


अपनी रिपोर्ट में बैंक ऑफ अमेरिका ने कहा कि ऑटोमेशन के रफ्तार पकड़ने के साथ ही 1.6 करोड़ लोगों को रोजगार देने वाली घरेलू सॉफ्टवेयर कंपनियां वर्ष 2022 तक 30 लाख कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देगी। इस रिपोर्ट के मुताबिक छंटनी करने वाली कंपनियों में TCS, Infosys, Wipro, HCL, Tech Mahindra और Cognizant जैसी बड़ी आईटी कंपनियां शामिल होंगी।




सब समाचार

+ और भी पढ़ें