जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, आतंकी संगठन का कमांडर फंसा

Poonch Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुंछ के जंगल में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। सुरक्षा बलों को एक गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद सेना ने घेराबंद कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि 2-3 आतंकी छिपे हो सकते हैं

अपडेटेड Sep 15, 2024 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
Poonch Encounter: सेना ने आतंकियों को घेर लिया है। इसमें आतंकियों का टॉप कमांडर भी शामिल है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच आज (15 सितंबर 2024) सुबह-सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि वहां पर एक बड़े आतंकी संगठन का कमांडर भी फंसा हुआ है। सुरक्षा बलों को गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना ने घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। मेंढर के जंगल में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने शनिवार शाम मेंढर उपमंडल के गुरसाई टॉप के पास पठानतीर इलाके में जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

अफसरों के अनुसार, जॉइंट टीम जब आतंकवादियों की तलाश कर रही थी। तभी आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। इलाके में अतिरिक्त बल भेज दिया गया है।


बारामूला में कल हुई मुठभेड़, PM के दौरे से पहले 3 आतंकी ढेर

इससे पहले बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 14 सितंबर, 2024 को तीन आतंकवादी मारे गए थे। राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर संजय कन्नोथ के मुताबिक, आतंकी गतिविधि के बारे में सूचना पर उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन इलाके के चक टप्पर क्रीरी में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था। खाली इमारत में आतंकवादियों ने हमारी टुकड़ियों पर गोलीबारी की थी। अफसरों ने विधानसभा चुनाव के पहले तीन आतंकियों को ढेर करने को ‘‘बड़ी कामयाबी’’ बताया था।

कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में करीब 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए प्रचार अभियान जारी है। जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, पुंछ, उधमपुर, कठुआ, जम्मू और सांबा जिलों में 25 सितंबर और एक अक्टूबर को दूसरे और तीसरे चरण की वोटिंग होगी।

Jammu Kashmir Encounter: कठुआ में दो आतंकी ढेर, किश्तवाड़ में दो जवान शहीद, सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को घेरा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।